इंदौर से अबूधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू: मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ; बोले- मध्यप्रदेश वैश्विक कनेक्टिविटी की ओर बढ़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जुलाई को देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंदौर-अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सेवा के शुरू होने से प्रदेश के यात्रियों, उद्योगपतियों, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर से अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होना मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सहयोग से प्रदेश में तेजी से विकसित हो रही विमानन सेवाओं का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
फ्लाइट को फ्लेग ऑफ कर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर इंदौर एयरपोर्ट से रवाना किया। यह इंटरनेशनल मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास भी सौंपा।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा, आज मध्य प्रदेश से अबू धाबी के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। यह उड़ान यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के साथ व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।
देश-दुनिया को जोड़ने के प्रयास जारी
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को देश और दुनिया से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। नई उड़ान सेवा से मध्य प्रदेश की वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत होगी और इंदौर अंतरराष्ट्रीय विमानन नेटवर्क में और अधिक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।
नई उड़ान शुरू होने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले भारतीयों, व्यापारियों और पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही प्रदेश में निवेश और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!