शहर में आज जुटेंगे 15 देशों के राजनयिक: मुख्यमंत्री बोले- वैश्विक निवेश का नया केंद्र बन रहा मध्यप्रदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश और औद्योगिक विकास के नए केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसी क्रम में इंदौर में आयोजित होने जा रहे भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। यह आयोजन भारत और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा।
फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 देशों के राजदूत, राजनयिक, उद्योग प्रतिनिधि और निवेशक भाग लेंगे। आयोजन के दौरान व्यापार एवं निवेश सत्र, बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) तथा बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें निवेश और औद्योगिक साझेदारी के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं, उद्योग-अनुकूल नीतियों और बेहतर अधोसंरचना की जानकारी साझा करेंगे। वे निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने और दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आमंत्रित करेंगे।
फोरम में फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन, फिनटेक तथा शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह आयोजन भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपनी उद्योग-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और निवेशकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के कारण देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बन रहा है। यह फोरम प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!