बढ़ते युद्ध के बीच कूटनीतिक हलचल: पाकिस्तान पहुंचे ईरानी गृह मंत्री; होगी अहम बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका-ईरान संघर्ष पर अहम बातचीत करेंगे।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस्लामाबाद पहुंचने पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत में इस्कंदर मोमेनी ने 'यादगार-ए-शुहदा' पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्हें संघीय कांस्टेबुलरी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बाद में उन्होंने शकरपरियां पार्क का भी दौरा किया।
युद्ध-विराम पर होगी अहम चर्चा
पाकिस्तानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते हालात और कमजोर पड़ते युद्ध-विराम पर चर्चा करना है। दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में फिर से सैन्य कार्रवाई तेज होने के बाद क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है।
पाकिस्तान निभा चुका है मध्यस्थ की भूमिका
पाकिस्तान इससे पहले भी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने की कोशिश कर चुका है। दोनों पक्षों के बीच 14 सूत्रीय अंतरिम शांति समझौता कराने में भी पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। हालांकि हालिया सैन्य हमलों के बाद यह समझौता दबाव में आ गया है और संघर्ष दोबारा तेज होता दिखाई दे रहा है।
कूटनीतिक प्रयासों में जुटे कई देश
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच पाकिस्तान समेत कई देश पर्दे के पीछे कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं। कोशिश यह है कि अमेरिका और ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाया जाए, ताकि बढ़ते संघर्ष को रोका जा सके और क्षेत्र में स्थिरता कायम रहे।
अमेरिका ने तेज किए हमले
इस बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी विमानों ने ईरान के तबरीज स्थित मिसाइल बेस और मिसाइल फील्ड को निशाना बनाया। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित सिरीक और जास्क द्वीप के वॉच टावरों को भी ध्वस्त करने का दावा किया गया है।
अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका उपयोग होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान में होने वाली यह उच्चस्तरीय वार्ता अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में कितनी प्रभावी साबित होती है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!