डिजिटल धर्मांतरण का खुलासा: प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था नेटवर्क; चार आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले के ग्राम बमनाला में कथित धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब खेत में बने एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी।
धार्मिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था
जानकारी के मुताबिक, सेल्दा रोड स्थित एक घर में डिजिटल उपकरणों के माध्यम से लोगों को एकत्र कर धार्मिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान 13 बाइबिल, 7 धार्मिक पुस्तकें, एक लैपटॉप, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।
मामला दर्ज
मामले में चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उपकरणों के जरिए लोगों को प्रभावित करने की बात सामने आई है। वहीं नीरज सारवान (थाना प्रभारी) के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धाराओं 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बीमारी ठीक करने का दावा कर धर्म परिवर्तन
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रार्थना के नाम पर आदिवासी क्षेत्र के लोगों को बीमारी ठीक करने का दावा कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था, साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाज छोड़ने का दबाव भी बनाया जा रहा था।
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों राजू बड़ोले, बबलु जमरे, सेतु मेड़ा और पंकज बारियाको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध और गोपनीय दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
नेटवर्क की जांच जारी
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गतिविधि में और कौन-कौन शामिल हैं और यह कब से संचालित हो रही थी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!