डिजिटल अरेस्ट ठगी का खुलासा: इंजीनियर को लगाया 30 लाख का चूना; दलाल गिरफ्तार, ऐसे जाल में फंसाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
राज्य साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से दीपक कुमार नामक दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ईडी और सीबीआई की धमकी देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को “म्यूल खाते” उपलब्ध कराता था।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 30 लाख की ठगी
मामला शिवपुरी लिंक रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्षित द्विवेदी से जुड़ा है, जिनसे 22 जून 2024 को 30 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई थी।
फेडेक्स कर्मचारी बनकर किया वीडियो कॉल
आरोपियों ने खुद को FedEx कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल किया और पीड़ित के नाम से ड्रग्स पार्सल आने की बात कही। इसके बाद कॉल को कथित “नारकोटिक्स अधिकारियों” से जोड़कर उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।
डराकर कराए पैसे ट्रांसफर
ठगों ने हर्षित को लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और कॉल काटने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। इस दौरान उनसे बैंक खातों और संपत्ति की जानकारी लेकर 30,25,719 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
19 लाख रुपए दलाल के खाते में
डीएसपी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक, ठगी की रकम में से करीब 19 लाख रुपए दीपक कुमार के खाते में पहुंचे थे, जो बक्सर का निवासी है। लंबी तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन पटना में ट्रैक की और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया।
म्यूल खाते से चल रहा था पूरा नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह साइबर ठगों के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराता था, जिनका उपयोग ठगी की रकम को अलग-अलग शहरों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। उसके खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!