खबर
Top News

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट: क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट

शिवनगरी कॉलोनी में धोखाधड़ी का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्लॉट के नाम पर लाखों रुपए ले लिए, रजिस्ट्री की बारी आई तो टीएनसी अनुमति का हवाला देकर इंतजार कराया और अब जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो नोटिस के बाद भी जिम्मेदार सुलह के लिए पेश नहीं हुए।

नतीजतन सांवेर रोड की शिवनगरी कॉलोनी में प्लॉट दिलाने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लेने का आरोप लगाने वाले करण सलूजा अपने प्लॉट या दिए गए रुपए वापस पाने के लिए भटक रहे हैं।

मामले में राजमहल कॉलोनी निवासी करण सलूजा ने एसएमएस रियलिटी के संचालक संजय दासोद और उनकी अधिकृत एजेंसी फ्यूचर लैंडमार्क इन्फ्राबुल प्रायवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि शिवनगरी कॉलोनी में प्लॉट दिलाने का भरोसा देकर उनसे 11.70 लाख रुपए लिए गए, लेकिन उन्हें अब तक तय प्लॉट नहीं मिला।

तीन किस्तों में भुगतान, फिर अनुमति का हवाला... करण सलूजा का कहना है उन्होंने उक्त प्लॉट का सौदा एजेंट संजय चौहान और जितेन्द्र सिंह के माध्यम से करने के बाद 14 जून 2023 को 3.75 लाख, 19 मार्च 2025 को 4 लाख और 16 अप्रैल 2025 को 3.95 लाख रुपए का भुगतान किया।

यह राशि उनके और उनकी मां पूजा सलूजा के बैंक खातों से संबंधित कंपनी को दी गई थी। जब प्लॉट और रजिस्ट्री की बात आगे बढ़ी तो कॉलोनी की टीएनसी अनुमति मिलने के बाद प्लॉट देने का भरोसा दिलाया जाता रहा, लेकिन अब तक न रजिस्ट्री हुई और न ही समस्या का समाधान निकला।

फिर भी जवाब का इंतजार
मामले में शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए, लेकिन संबंधित लोग अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुए। सवाल यह है कि जब प्लॉट के लिए लाखों रुपए दिए जाने का दावा है और शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है, तो विवाद का निराकरण आखिर कब होगा?

करण सलूजा ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और उन्हें राहत दिलाने की मांग की है। उनका कहना है या तो तय प्लॉट दिलाया जाए या जमा की गई पूरी राशि ब्याज सहित वापस कराई जाए।

संबंधित समाचार

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

5 minutes ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

6 minutes ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

8 minutes ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

12 minutes ago
मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार
Top News

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

12 minutes ago
14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले
Top News

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

23 minutes ago
तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला
Top News

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

28 minutes ago
वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी
Top News

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

40 minutes ago
3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार
Top News

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

44 minutes ago
भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी
Top News

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया
Top News

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

about 1 hour ago
दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका
Top News

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

about 1 hour ago
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR
Top News

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

about 1 hour ago
4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए
Top News

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

about 1 hour ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

about 1 hour ago
नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला
Top News

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

about 1 hour ago
बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा
Top News

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद
Top News

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

about 2 hours ago
ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री
Top News

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

about 2 hours ago
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन
Top News

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!