डीजीपी कैलाश मकवाना की माताजी गंगादेवी का निधन: उज्जैन में अंतिम संस्कार; मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना की 86 वर्षीय माताजी गंगादेवी मकवाना का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्रतीर्थ मोक्षधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
गंगादेवी मकवाना के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई। डीजीपी कैलाश मकवाना भोपाल से अपने पैतृक निवास, राजस्व कॉलोनी (फ्रीगंज), उज्जैन पहुंचे।
सोमवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई और करीब 12:30 बजे चक्रतीर्थ मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
अंतिम संस्कार में पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी दिवंगत गंगादेवी मकवाना को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी कैलाश मकवाना की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद है।
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अस्पताल जाकर गंगादेवी मकवाना का हालचाल भी जानने पहुंचे थे।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!