इस मंदिर में अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं की नाराजगी: पार्किंग; शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में गुप्त नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को विभिन्न अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर परिसर और आसपास मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे दर्शन, हवन और पूजन के लिए आने वाले भक्तों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने मंदिर समिति और प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
लाखों श्रद्धालुओं के बावजूद सुविधाओं का अभाव
मां बगलामुखी मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में माना जाता है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार, उद्योगपति अंबानी परिवार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंच चुके हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी प्रसिद्ध धार्मिक स्थली होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
पार्किंग में कीचड़, वाहन फंसे
गुप्त नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। लगातार बारिश के कारण पार्किंग स्थलों पर कीचड़ जमा हो गया, जिससे कई वाहनों के फंसने की स्थिति बनी।
कुछ वाहनों को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालना पड़ा। श्रद्धालुओं का कहना है कि कच्चे मार्गों और पार्किंग की खराब स्थिति के कारण मंदिर तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।
शौचालय और पेयजल व्यवस्था पर भी सवाल
भक्तों ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। दूर स्थित शौचालयों के कारण विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था
कुछ दिन पहले गुप्त नवरात्रि के अवसर पर उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। हालांकि, श्रद्धालुओं का कहना है कि निरीक्षण के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
श्रद्धालुओं ने क्या कहा?
देवास के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने आरोप लगाया कि मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, पार्किंग और सफाई की स्थिति बेहद खराब है। दर्शनार्थी निधि थापा ने बताया कि कीचड़ के कारण वाहन पार्क करने और मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।
वहीं राघव तिवारी ने पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और कथित रूप से सीसीटीवी निगरानी की कमी को लेकर चिंता जताई। विश्वराज सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्किंग में बुजुर्ग फिसल रहे हैं और शौचालय की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है।
साधक ने भी जताई चिंता
मंदिर में साधना के लिए पहुंचे राजराजेश्वरी गिरी ने बताया कि वे पिछले 10–12 दिनों से नलखेड़ा में हैं। उनके अनुसार इस बार पार्किंग, पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाएं पहले की तुलना में कमजोर दिखाई दीं, जिससे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस संबंध में आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर समिति से गुप्त नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पार्किंग, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!