खबर
Top News

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु: मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अक्टूबर 2026, 2:38 pm
शेयर करें:
माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु

नवरंग गरबा महोत्सव में गरबा रास की धूम, सेलिब्रिटी कलाकारों ने बढ़ाया उत्साह

इंदौर में शारदीय नवरात्रि के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित गरबा

महोत्सवों की धूम मची रही। नवरंग, मालवांचल यूनिवर्सिटी, लाभगंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गार्डन, विष्णुपुरी और हाई लिंक सिटी जैसे प्रमुख आयोजनों में पारंपरिक वेशभूषा, सेलिब्रिटी कलाकारों की उपस्थिति, महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जगदंबा की अगाध भक्ति में डूबी रिश्वी ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुति देकर अपनी अटूट आस्था प्रकट की। उनका यह समर्पित नृत्य माता रानी के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और प्रेम का सुंदर प्रतीक है।

50 वर्षों से हो रहा गरबा महोत्सव, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु
विष्णुपुरी स्थित संस्था चिन्मयी गरबा महोत्सव द्वारा इस वर्ष भी भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विधायक मधु वर्मा के संरक्षण में आयोजित इस महोत्सव के आयोजक लव वर्मा एवं सुमित सिलावट ने बताया कि संस्था पिछले 50 वर्षों से लगातार गरबा महोत्सव आयोजित कर रही है। इस वर्ष जबलपुर से लाई गई मूर्ति की स्थापना की गई है।

आयोजन की तैयारियों में तीन माह तक मेहनत की गई। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में हिंदू संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखकर गरबा किया जा रहा है।

सुप्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु पांडे और इंडियन आइडल से जुड़ी भजन गायिका द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, जिन पर युवतियां और श्रद्धालु उत्साह से झूम रहे हैं। महोत्सव के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लव वर्मा द्वारा प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

समापन अवसर पर ‘बेटी बचाओ, देश बचाओ’ संदेश के साथ नाटक का मंचन होगा। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गरबा देखने पहुंच रहे हैं और अनेक जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।

शहर में एक दिवसीय नवरंग गरबा महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदंबा की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महोत्सव में गरबा और डांडिया रास की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शरद सांकला (चार्ली भाई) सहित रतन जी और रूपा जी रहे। कलाकारों ने गरबा प्रेमियों के साथ डांडिया रास किया और बच्चों व परिवारों के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, वरिष्ठ संपादक राजू जी, अरविंद जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि और पत्रकार उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नाना भाई ज्वेलर्स, लीड्स डेवलपर्स और जिंदाणी ज्वेलर्स के सहयोग से पुरस्कार एवं गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए।

मंच संचालन पत्रकार खुशी श्रीमाल और अदिति अग्रवाल ने किया। आयोजन में खान-पान सहित विभिन्न आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए।

आयोजक घूमो फिरो इंडिया के डायरेक्टर प्रमोद जैन मामा, सिद्धार्थ जैन और शैलेंद्र श्रीमाल ने बताया कि मात्र 20 दिनों की तैयारी में सहयोगियों के समर्पण और मां जगदंबा की कृपा से आयोजन सफल रहा। उन्होंने सभी अतिथियों, कलाकारों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा किसी भी असुविधा के लिए क्षमा मांगी।

मालवांचल यूनिवर्सिटी में महारास गरबा की रही धूम, भारतीय संस्कृति की दिखी झलक
मालवांचल यूनिवर्सिटी में महारास गरबा का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इंडेक्स समूह के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और उनके परिजनों ने भी पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों में भाग लिया।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा गीतों की धुन पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता से जोड़ना रहा। पूरे आयोजन में उत्सवी माहौल बना रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिजनों की सहभागिता ने इसे सांस्कृतिक और पारिवारिक उत्सव का रूप दिया।

महारास गरबा के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया तथा मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव नारंग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा, डीन लॉ डॉ. एसके निराला, शिवम सिंह राजावत, डब्ल्यू. सिंह, डॉ. शिवम कुमार वर्मा और डॉ. अजय गौड़ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जुड़ाव और सामूहिकता की भावना को मजबूत किया।

संबंधित समाचार

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

3 minutes ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

7 minutes ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

23 minutes ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

23 minutes ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

27 minutes ago
चाकू मारकर नाबालिग की हत्या
Top News

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

35 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

39 minutes ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

44 minutes ago
आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण
Top News

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

44 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

about 1 hour ago
MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल
Top News

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

about 1 hour ago
गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत
Indore

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

about 1 hour ago
त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं
Top News

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण
Top News

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

about 2 hours ago
पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

about 2 hours ago
शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा
Top News

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!