खबर
Top News

भगवान भरोसे भक्तों की कमाई: राम मंदिर चंदा चोरी मामला; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट को दिया नोटिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
भगवान भरोसे भक्तों की कमाई

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं से मिले चंदे में कथित गबन और अनियमितताओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पहली सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने मामले में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) से जांच की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।

चंदा चोरी मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जांच की स्थिति और एसआईटी की संरचना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

1. केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जवाब मांगा है। सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ट्रस्ट को नोटिस जारी करने से रोकने का आग्रह किया था, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया।

2. एसआईटी से मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट
अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी को अब तक की जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में एसआईटी के गठन, अधिकारियों और जांच की दिशा की पूरी जानकारी शामिल होनी चाहिए। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल की जाएगी।

3. सीसीटीवी और अन्य सबूत सुरक्षित रखने की मांग
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की भी मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यह मांग स्वीकार नहीं की। कोर्ट ने कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए रिपोर्ट साझा करने पर बाद में विचार किया जाएगा।

4. सीबीआई जांच और वित्तीय ऑडिट की मांग
मामले में दाखिल याचिकाओं में पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का सीएजी ऑडिट और स्वतंत्र एजेंसी से फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि राम मंदिर से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता जरूरी है।

5. जांच और गिरफ्तारियां
राम मंदिर चंदा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही एसआईटी गठित कर चुकी है। एसआईटी की जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। मामले में अलग-अलग पक्षों की ओर से कुल चार याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं। इनमें सीबीआई जांच, कोर्ट की निगरानी में जांच और ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जैसी मांगें की गई हैं।

आगे क्या होगा?.. अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर ट्रस्ट का जवाब सामने आएगा। साथ ही एसआईटी की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई है।

राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ा यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

चंदा विवाद के बाद परिसर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी की जा रही है। चंदा चोरी के मामले के बाद मंदिर परिसर में काम करने वाली कई समितियों और टीमों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई है।

अब कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन नई टीमों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, लॉकर संचालन, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास, प्रसाद वितरण सहित कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। कई कर्मचारियों और जिम्मेदार पदों पर तैनात लोगों की भूमिकाओं में परिवर्तन किया जाएगा।

व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद लिया गया फैसला... श्रीराम जन्मभूमि परिसर में हाल के घटनाक्रम के बाद व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि हर व्यवस्था की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय हो और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

नई टीमों के गठन में अनुभव, कार्यकुशलता और अनुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही नियमित निरीक्षण और समीक्षा की नई व्यवस्था भी लागू करने की तैयारी है।

कंट्रोल रूम के लिए नई टीम गठित... मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम से सूचनाओं के आदान-प्रदान और समन्वय के लिए नई टीम बनाई गई है। इस टीम में गोपाल राव के करीबी सोमेश को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रिटायर्ड सैन्यकर्मी केके तिवारी को भी टीम में शामिल किया गया है। 22 जुलाई को होने वाली बैठक में विभिन्न समितियों के संचालन और नई गाइडलाइन को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

चढ़ावा गिनने वाली टीम में आई कमी... राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे की गणना करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां करीब 40 कर्मचारी चढ़ावे की गिनती में लगे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 10 रह गई है।

चढ़ावा चोरी मामले में कुछ गणना कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति बदली है। वहीं कई अन्य कर्मचारियों के काम पर नहीं आने की बात सामने आई है। अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से नए गणना कर्मियों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है।

निर्माण कार्यों को 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य... राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद बताया कि कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एलएंडटी और टीसीई को 15 अगस्त तक कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने को कहा गया है। साथ ही आवश्यक प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया गया है। मंदिर निर्माण समिति अब केवल मंदिर तक सीमित नहीं रहकर आसपास के क्षेत्र को भी विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर ध्यान दे रही है।

म्यूजियम में बनेगी भगवान राम की यात्रा पर विशेष गैलरी... रामकथा संग्रहालय को और आकर्षक बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीराम की यात्रा और उनसे जुड़ी कथाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दिखाया जाएगा।

एक नई गैलरी में भारत की प्रमुख नदियों के माध्यम से भगवान राम की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें इमर्सिव टेक्नोलॉजी और थ्री-डी अनुभव का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी शुरुआत सरयू नदी से होगी और इसे गुप्तार घाट तक जोड़ा जाएगा।

‘दिव्य दर्शन’ गैलरी बनाने की योजना... मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ‘दिव्य दर्शन’ नाम से एक विशेष गैलरी बनाने का फैसला किया गया है। इसमें श्रद्धालुओं को रामलला मंदिर के ग्राउंड फ्लोर से लेकर कुबेर टीला तक की पूरी यात्रा को डिजिटल और इमर्सिव माध्यम से दिखाया जाएगा।

इसका उद्देश्य यह है कि श्रद्धालु कम समय में भी भगवान राम के जीवन, मंदिर निर्माण और धार्मिक महत्व से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकें।

नए बदलावों का उद्देश्य... राम मंदिर परिसर में किए जा रहे इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय करना है। चंदा प्रबंधन से जुड़े विवाद के बाद मंदिर प्रशासन अब निगरानी और संचालन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहा है।

संबंधित समाचार

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

2 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

21 minutes ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

38 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 1 hour ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 1 hour ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 1 hour ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 2 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 2 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 3 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 3 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 3 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 3 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 3 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 3 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 3 hours ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!