भीषण आग से मची तबाही: 30 से ज्यादा सिलेंडर फटे; 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 10 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए और 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
10 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग लगते ही आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग के दौरान एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई थी।
लोगों का सब कुछ जलकर राख
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके चार बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग में कई परिवारों का पूरा सामान जल गया, जिससे वे बेघर हो गए हैं।
साजिश की आशंका भी जताई
कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
सरकार हरकत में, राहत कार्य तेज
घटना का संज्ञान लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!