खबर
Top News

प्रतिबंध लगने के बावजूद दुकान के सामने कराया बोरिंग: अवैध अहाता भी चला रहा; कुख्यात शराब माफिया प्रशासन को दे रहा चुनौती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 9:43 pm
शेयर करें:
प्रतिबंध लगने के बावजूद दुकान के सामने कराया बोरिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुख्यात शराब माफिया रमेशचंद्र राय ने जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए कल रात्रि अपनी मरीमाता दुकान के सामने बोरिंग कराया, जबकि जिले में जलस्तर को लेकर 30 जून तक बोरिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

बेखौफ होकर राय ने बोरिंग इसलिए कराया ताकि उसकी क्षेत्र में चल रही तीन शराब दुकानों के साथ चल रहे अवैध अहातों में आने वाले लोगों को पानी दिया जा सके। अहातों पर भी प्रतिबंध है।

खुलासा फर्स्ट को क्षेत्र के एक जागरूक पाठक ने बताया कि कल रात्रि जब वो मरीमाता चौराहा के समीप से अपने घर की ओर जा रहे थे तब कुख्यात शराब माफिया रमेशचंद्र राय की शराब दुकान के बाहर बोरिंग होते देखा था।

ये दुकान मेनरोड पर है, जहां से रोजाना हजारों लोग निकलते हैं। कल रात्रि भी जब बोरिंग हो रहा था, तब सड़क पर चहल-पहल थी, लेकिन राय को किसी का डर नहीं और वो बेखौफ होकर बोरिंग करवा रहा था।

ये बोरिंग इसलिए करवाया जा रहा था, ताकि राय क्षेत्र की अपनी तीनों शराब दुकानों के साथ चल रहे अवैध अहातों में पानी की सप्लाय कर सके। ये अहाते भी वो बेखौफ होकर चला रहा है, जबकि शराब दुकानों के साथ अहातों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के वक्त से ही प्रतिबंध लगा है।

सूत्रों ने बताया कि राय की क्षेत्र में तीन दुकानें हैं। मरीमाता के अलावा वो गोविंद नगर खारचा और कुशवाह नगर में भी दुकानों का संचालन कर रहा है। इन सभी दुकानों के बाहर उसने बोरिंग करवा रखा है।

ये बोरिंग भी अवैध ही हैं, लेकिन उसे न तो प्रशासन का खौफ है और न किसी और का। निरंकुश व्यापारी की तरह वो जो चाहे वो कर रहा है। कल रात्रि भी बोरिंग के दौरान सड़क पर फैले पानी से राहगिरों और आसपास के रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेकिन इसका राय पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसका परिजन कल्लू राय बोरिंग के वक्त मौजूद रहा और हर आने-जाने वाले पर नजर रखता रहा। मामले में बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

शराब की अफरातफरी भी करता है
रहवासियों ने बताया कि रमेशचंद्र राय की शराब दुकानों से रात्रिभर शराब की अफरातफरी की जाती है। बताते हैं कि रात्रि में ट्रकों-जीपों में भरकर शराब सप्लाय की जाती है और कई इंदौर से बाहर की गाड़ियों में शराब आती-जाती है। रात्रिभर गाड़ियों की सायरन की आवाजों से रहवासियों का जीना दूभर हो गया है।

संबंधित समाचार

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

2 minutes ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

15 minutes ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

23 minutes ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 1 hour ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 1 hour ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 1 hour ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 1 hour ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 1 hour ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 2 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 2 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 2 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 2 hours ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

about 2 hours ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

about 2 hours ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 2 hours ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 2 hours ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 3 hours ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!