आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश: देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

नागपुर में संघ प्रमुख की चेतावनी- फ्रांस और बांग्लादेश जैसी अशांति भारत में भड़काने की हो रही कोशिशें
‘रिजीम चेंज’ से नहीं बदलती परिस्थितियां, भारत को अराजकता में झोंकने की साजिशों से रहें सावधान: डॉ. मोहन भागवत
सरसंघचालक के भाषण की प्रधानमंत्री ने की जोरदार सराहना, सोशल मीडिया पर लिखा-‘यह संबोधन राष्ट्र निर्माण को देगा नई ऊर्जा’
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के वार्षिक संबोधन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल खोलकर सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए संघ प्रमुख के इस भाषण को अत्यंत प्रेरणादायक और प्रेरक करार दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि संघ प्रमुख का यह उद्बोधन न केवल समाज के चरित्र निर्माण को मजबूती देगा, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने डॉ. भागवत द्वारा समाज सुधार के लिए दिए गए ‘पंच परिवर्तन’ के संदेश का विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश समाज में दूरगामी और सार्थक बदलाव लाने में बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वैश्विक साजिशकर्ताओं पर सीधा प्रहार करते हुए चेतावनी दी है कि भारत को अस्थिर करने और यहां अराजकता का माहौल बनाने के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।
संघ प्रमुख ने स्पष्ट किया कि दुनिया के कुछ देशों में ‘रिजीम चेंज’ यानी तख्ता पलट के नाम पर जो हिंसक खेल खेला गया, वैसी ही आंधी भारत में लाने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ‘अराजकता के व्याकरण’ का हवाला देते हुए देशवासियों को आगाह किया कि राष्ट्रविरोधी आसुरी ताकतों और अंदरूनी गद्दारों के गठजोड़ को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे समाज को बिना किसी जाति-पंथ के भेदभाव के एक सुर में खड़ा होना होगा।
रिजीम चेंज न पहले हुआ, न अब होगा। आसुरी ताकतों का लक्ष्य भारत को तोड़ने में है। ऐसी ताकतों को महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ भी मिल जाता है। देश में आंदोलन समाधान के लिए होना चाहिए। संघ मुखिया के बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने नागपुर के रेशिमबाग मैदान में संघ के विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा और वैश्विक साजिशों पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने दुनिया के विभिन्न देशों में हाल ही में हुए हिंसक आंदोलनों और बगावतों का हवाला देते हुए देशवासियों को आगाह किया कि केवल ‘रिजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) से किसी देश की बुनियादी परिस्थितियां या संकट दूर नहीं होते।
उन्होंने चेतावनी दी कि जो आंधी पश्चिम से चली है, वैसी ही अराजकता और अशांति भारत में भी भड़काने के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।
वैश्विक उथल-पुथल और भारत के संदर्भ में चेतावनी देते हुए संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में फ्रांस, बांग्लादेश, नेपाल और अल्बानिया जैसे देशों में हुए हालिया राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों का विशेष रूप से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा ‘लोग सोचते हैं कि सत्ता या व्यवस्था बदलने से हालात बदल जाएंगे, लेकिन इतिहास गवाह है कि ऐसा कभी नहीं हुआ।’ भागवत ने इशारों ही इशारों में चिंता जताई कि कुछ राष्ट्रविरोधी और आसुरी ताकतें भारत को तोड़ने और कमजोर करने के मंसूबे पाल रही हैं और उन्हें भीतर से भी कुछ तत्वों का समर्थन मिल रहा है।
डॉ. आंबेडकर के ‘अराजकता के व्याकरण’ का उल्लेख...हिंसक आंदोलनों पर प्रहार करते हुए मोहन भागवत ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के ऐतिहासिक कथन को याद किया। उन्होंने कहा कि हिंसक विद्रोह और बगावतें दरअसल वही हैं, जिन्हें बाबा साहेब ने ‘अराजकता का व्याकरण’ कहा था।
ऐसी हिंसक क्रांतियों से कभी भी कोई सार्थक बदलाव नहीं आ सकता, बल्कि ये केवल समाज को विनाश की ओर ले जाती हैं। समाधान के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर ही आंदोलन होने चाहिए, न कि अराजकता फैलाने के लिए।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ जैसे कदमों का जिक्र करते हुए सरसंघचालक ने आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय दबावों और वैश्विक वर्चस्व की इस लड़ाई के बीच भारत के पास ‘स्वदेशी और स्वावलंबन’ के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
जेन-जी देश के लिए समस्या नहीं, समाधान बने...भारत की अनेकता में एकता ही इसकी शाश्वत शक्ति है। जब-जब हम जातियों और पंथों में विभाजित हुए, तब-तब देश कमजोर हुआ है।
देश की नई पीढ़ी को समस्याओं का हिस्सा बनने के बजाय देश की चुनौतियों का समाधान बनने की दिशा में काम करना चाहिए। सुरक्षा और सजगता की बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने सीमा और आंतरिक सुरक्षा पर हर पल सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।
संबंधित समाचार

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!