वीडियो देखिये, एक महीने से इस्तीफा मांग रहे, सरकार ध्यान भटका रही: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत बोले-अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लंबी लड़ाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। हजारों की संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक आंदोलन में शामिल हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं, जो शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गए। जंतर-मंतर पर "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" और "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारों की गूंज सुनाई दे रही है।
अभिजीत बोले- यह लंबी लड़ाई है
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक दिन का नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लंबी लड़ाई है। उन्होंने कहा, "दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए एक महीना हो गया है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय सरकार और संबंधित लोग ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीजों पर फोकस कर रहे हैं।" अभिजीत ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं तथा सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
छात्रों और युवाओं की बड़ी भागीदारी
प्रदर्शन में सबसे ज्यादा संख्या छात्रों और युवाओं की रही। इसके अलावा कई अभिभावक और बुजुर्ग भी अपने बच्चों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों के मामलों ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। कई छात्र कॉकरोच मास्क पहनकर और हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
नेटवर्क समस्या से जूझे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर क्षेत्र में नेटवर्क संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण मोबाइल नेटवर्क प्रभावित रहा, जिससे कई प्रदर्शनकारियों को सोशल मीडिया पर लाइव अपडेट और वीडियो साझा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रही आवाज
कॉकरोच जनता पार्टी का दावा है कि यह आंदोलन केवल किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। पार्टी ने नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अन्य शैक्षणिक अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!