छात्रों का प्रदर्शन तेज: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के टंट्याभील चौराहे पर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र NEET पेपर लीक मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर 30 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
बढ़ती जा रही प्रदर्शनकारियों की संख्या
आंदोलन के 22वें दिन टंट्याभील चौराहे पर छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दी। प्रदर्शन स्थल पर दिनभर नारेबाजी होती रही, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लगातार नए छात्र पहुंच रहे हैं। राहगीर भी रुककर छात्रों के आंदोलन को देख रहे हैं।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन
दिनभर अनशन पर बैठे छात्र प्रहलाद पाण्डेय ने कहा कि यह आंदोलन केवल छात्रों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और उसे मजबूत करने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है।
पहले भी निकाला था पैदल मार्च
इससे पहले आंदोलनकारी छात्रों ने टंट्याभील चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला था। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के बाहर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया गया था। छात्रों का कहना है कि उस दौरान उनकी कुछ मांगें स्वीकार की गई थीं, लेकिन प्रमुख मांगें अब भी लंबित हैं।
छात्रों की प्रमुख मांगें
छात्रों की प्रमुख मांगों में नीट पेपर लीक मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना शामिल हैं।
छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक टंट्याभील चौराहे पर उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!