फैशन के मंच से दिया स्वच्छता का संदेश: री यूज कपड़े से बनाई गई राजवाड़ा की प्रतिकृति का लोकार्पण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए नगर निगम एवं डीएसआईएफडी द्वारा आरआरआर थीम पर आधारित एक अनूठी स्ट्रीट फैशन वॉक का आयोजन 56 दुकान क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर री यूज कपड़े से बनी राजवाड़ा की कलाकृति का लोकार्पण किया गया। आयोजन ने फैशन को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि स्ट्रीट फैशन वॉक का मुख्य आकर्षण वेस्ट कपड़ों एवं रीसाइकल्ड मटेरियल से तैयार किए गए आकर्षक, इनोवेटिव एवं स्टाइलिश परिधान रहे।
प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता से यह सिद्ध किया कि जिसे हम सामान्यत: कचरा समझते हैं, वही सही सोच और प्रयास से फैशन का नया ट्रेंड बन सकता है। इस आयोजन के माध्यम से आरआरआर के सिद्धांतों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश आमजन तक पहुंचा।
इंदौर को पुन: स्वच्छता में बर वन बनाने का संकल्प लिया... कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने इंदौर को पुन: स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों एवं शहरवासियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल मिला।
अपर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम और डीएसआईएफडी के सहयोग से आयोजित स्ट्रीट फैशन वॉक जागरूकता का सशक्त माध्यम बना। यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि फैशन इंडस्ट्री भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस पहल ने शहर में नई सोच, नई दिशा और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सशक्त किया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!