मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल: कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली में खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों का असर देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर भी पड़ा। शुक्रवार को इंदौर से आने-जाने वाली 12 उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं, जिसके कारण सैकड़ों यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
कुछ उड़ानें एक घंटे से ज्यादा देर से पहुंचीं या रवाना हुईं। दिन में सबसे ज्यादा देरी इंदौर-रायपुर उड़ान में रही, जो निर्धारित समय से 2 घंटे 45 मिनट बाद रवाना हुई।
दिल्ली के मौसम से कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर असर
विमानतल प्रबंधन के मुताबिक, दिल्ली में मौसम खराब होने से कई सेक्टर प्रभावित हुए। दिल्ली से सीधे इंदौर आने वाली उड़ानों के साथ-साथ दिल्ली होकर दूसरे शहरों से आने वाली फ्लाइट्स भी देरी से चलीं।
इसका असर आगे इंदौर से संचालित होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा और एक के बाद एक फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित होता गया।
गोवा की फ्लाइट 2 घंटे 33 मिनट लेट
देरी से प्रभावित उड़ानों में इंडिगो की फ्लाइट्स की संख्या ज्यादा रही। गोवा-इंदौर इंडिगो 6E-813 का निर्धारित समय शाम 4:35 बजे था, लेकिन यह शाम 7:08 बजे इंदौर पहुंची। उड़ान 2 घंटे 33 मिनट देर से पहुंची।
वहीं दिल्ली-इंदौर इंडिगो 6E-6829 का निर्धारित समय शाम 6:45 बजे था, लेकिन यह रात 8:49 बजे पहुंची। इसमें 2 घंटे 4 मिनट की देरी हुई।
रायपुर फ्लाइट सबसे ज्यादा लेट
सबसे ज्यादा देरी इंदौर-रायपुर इंडिगो 6E-813 में हुई। इसका निर्धारित प्रस्थान समय शाम 5:10 बजे था, लेकिन यह रात 7:55 बजे रवाना हुई। यात्रियों को करीब 2 घंटे 45 मिनट इंतजार करना पड़ा।
इसके अलावा इंदौर-दिल्ली इंडिगो 6E-5301 भी 1 घंटे 55 मिनट देर से रवाना हुई। इसका निर्धारित समय शाम 7:25 बजे था, जबकि उड़ान रात 9:20 बजे रवाना हुई।
इन उड़ानों पर भी पड़ा असर
हैदराबाद-इंदौर इंडिगो 6E-621 – 1 घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची।
इंदौर-मुंबई इंडिगो 6E-6698 – 1 घंटा 10 मिनट देरी से रवाना हुई।
मुंबई-इंदौर इंडिगो 6E-5273 – 1 घंटा 3 मिनट देरी से पहुंची।
इंदौर-हैदराबाद इंडिगो 6E-6916 – 1 घंटा देरी से रवाना हुई।
इंदौर-मुंबई इंडिगो 6E-552 – 55 मिनट देरी से रवाना हुई।
दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1228 – 54 मिनट देरी से पहुंची।
मुंबई-इंदौर एयर इंडिया AI-2749 – 50 मिनट देरी से पहुंची।
इंदौर-मुंबई एयर इंडिया AI-1780 – 45 मिनट देरी से रवाना हुई।
लगातार उड़ानों के प्रभावित होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। विमानतल प्रबंधन ने देरी के पीछे खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों को प्रमुख वजह बताया।
संबंधित समाचार

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!