दिल्ली की आग, आप भी सुरक्षित नहीं..!
KHULASA FIRST
संवाददाता

निर्मल सिरोहिया वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट।
नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्त्रां में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 20 से अधिक लोग अपनी जान गंवा बैठे। इनमें से अधिकांश समीप के एक अस्पताल में अपने किसी परिजन का इलाज कराने और देखभाल के लिए आए थे।
बताया जा रहा है कि रेस्त्रां को छह कमरे बनाने की इजाजत मिली थी, ताकि समीप ही अस्पताल होने की वजह से मरीजों के परिजन को कुछ देर आराम करने की सुविधा मिल सके, लेकिन रेस्त्रां मालिक ने बगैर सुरक्षा प्रबंधन के यहां 25 कमरे बना लिए। हमेशा की तरह मामले में वे सभी निर्दोष हैं, जिन पर इस बात की जिम्मेदारी होती है कि इस तरह के अवैधानिक कार्यों को समय पूर्व रोकें।
अब सवाल यह है कि यह हादसा सिर्फ दिल्ली के लिए चिंता का विषय है या देशभर के ऐसे सभी शहरों के लिए है, क्योंकि लालच और लापरवाही का आलम पूरे देश में एक-सा है। सिर्फ रेस्त्रां और होटल ही नहीं, कोचिंग संस्थान, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सिनेमाघर, बड़ी इमारतें लगभग सभी असुरक्षित हैं।
कुछ समय पूर्व गुजरात के कोचिंग संस्थान और उत्तर प्रदेश के अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद जारी एडवायजरी से प्रशासन हरकत में तो आया, लेकिन सुरक्षा प्रबंध कितने पर्याप्त और सुरक्षित हैं, इसकी कोई गारंटी नहीं।
उदहारण के लिए शहर की कुछ कोचिंग और अस्पतालों का मुआयना कर लीजिए, आपको खौफनाक हकीकत नजर आ जाएगी। कोचिंग में भेड़-बकरी की तरह ठूंसे बच्चे नजर आएंगे और उनमें इंट्रेंस व एक्जिट सिर्फ एक ही दिखाई देगी।
खिड़कियां और गैलरी तो न के बराबर होंगी। यही हाल अस्पतालों का है, जहां मरीज तो असहाय होते ही हैं, उनके परिजन भी असहाय नजर आते हैं। न बैठने की पर्याप्त जगह है, न खड़े रहने की, आराम तो बहुत दूर की बात है।
इस बीच दिनभर अस्पतालकर्मी अभद्रता करते हैं सो अलग। मुंहमांगा पैसा देने के बाद बेइज्जत होना आम है। विश्वास न हो तो शहर के नामी अस्पतालों में घूम आइएगा, हाट-बाजार से कम नजारा नहीं मिलेगा। और सुरक्षा... उसकी कोई गारंटी नहीं। न मरीज को, न उसके परिजन को...!
तो फिर सवाल लाजमी है कि जिम्मेदार कहां हैं और क्या कर रहे हैं? क्या वे इंतजार कर रहे हैं किसी नई एडवायजरी या फिर ऐसे ही किसी हादसे का...!
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!