सड़क हादसे में रक्षा मंत्री के रिश्तेदार की मौत: तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर; रात में ही हुआ पोस्टमॉर्टम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिप्रा थाना इलाके में गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाया जाएगा।
बस की टक्कर से हुई मौत
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रभात सिंह (29) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र के गाय घाट के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रिश्ते में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रभात सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी कार्य से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर लौट रहे थे। शिप्रा क्षेत्र के पास किसी काम से उन्होंने कार रोकी थी। जब वे वापस वाहन में बैठने लगे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे में प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथी तत्काल उन्हें अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रात में हुआ पोस्टमॉर्टम
घटना की सूचना मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष अनुमति लेकर रात करीब 3 बजे पोस्टमॉर्टम कराया गया।
फरार बस चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस व चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!