राम मंदिर ट्रस्ट की 22 को निर्णायक बैठक: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए सीईओ; महासचिव और ट्रस्टियों पर होगा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,अयोध्या।
रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 22 जुलाई को अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन, महासचिव और रिक्त ट्रस्टी पदों पर नियुक्ति, समितियों के पुनर्गठन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआइटी जांच की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है।
अयोध्या पहुंचने लगे ट्रस्ट के सदस्य
बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि, सदस्य विश्वतीर्थ प्रपन्नाचार्य, वासुदेवानंद सरस्वती और कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन मंगलवार को अयोध्या पहुंच गए। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में विशेष बैठक होगी, जबकि शाम 4 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में मणिराम छावनी में नियमित बैठक आयोजित की जाएगी।
समितियों के पुनर्गठन पर भी होगा विचार
कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन द्वारा 7 जुलाई को भेजे गए एजेंडे के अनुसार, बैठक में पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि के साथ ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा होगी। ट्रस्ट के नियमों के अनुरूप संगठनात्मक बदलावों को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।
पहले सीईओ के चयन पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा महासचिव और ट्रस्ट में रिक्त तीन ट्रस्टी पदों पर नए नामों पर भी विचार किया जाएगा।
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद अहम बैठक
राम मंदिर चढ़ावा गबन प्रकरण के बाद यह ट्रस्ट की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक मानी जा रही है। मामले में चंपत राय के महासचिव पद से इस्तीफे, ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के पद छोड़ने और ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद तीन पद खाली हैं।
ऐसे में बुधवार की बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, रिक्त पदों को भरने और चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!