सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय: 6940 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों को मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने 6,940 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों और उनकी निरंतरता की स्वीकृति दी गयी है। मंत्रि-परिषद ने रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए 82 करोड़ 39 लाख रूपये की स्वीकृति के अलावा शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के लिए 1 जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की वृद्धि करते हुए 58 प्रतिशत के मान से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया है। मंत्रि-परिषद ने अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के संचालन की स्वीकृति सहित अनेक कल्याणकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
युवकों को 1000 और युवतियों को 1200 रुपये शिष्यवृत्ति- इस योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। तीन साल तक यह योजना चलाएंगे। इसमें हर साल करीब 4 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1000 रुपये और युवतियों को 1200 रुपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति दी जाएगी।
10 स्थानों पर 40 केंद्रों में प्रशिक्षण- शौर्य योजना में प्रदेश के 10 स्थानों पर स्थापित 40 केंद्रों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को पृथक-पृथक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें न्यूनतम 35 प्रतिशत सीट महिला अभ्यर्थियों द्वारा भरी जाएगी। इसके अंतर्गत नि:शुल्क आवासीय एवं भोजन व्यवस्था तथा अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी।
छह किस्तों में मिलेगा एरियर
सरकार के फैसले के अनुसार 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छह समान किस्तों में किया जाएगा। पहली किस्त मई में, दूसरी जून में, तीसरी जुलाई में, चौथी अगस्त में, पांचवीं सितंबर में और छठी अक्टूबर में दी जाएगी। इसके अलावा, 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों के मामलों में एरियर राशि का भुगतान संबंधित व्यक्ति या नामांकित सदस्य को एकमुश्त किया जाएगा।
पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के लिए भी राहत दी गई है। उन्हें 1 जनवरी 2026 से सातवें वेतनमान के तहत 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के तहत 257 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) मिलेगी।
कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी गई है। सातवें वेतनमान के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से बढ़े हुए 58 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठवें वेतनमान और अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए भी अनुपातिक बढ़ोतरी करने का अधिकार वित्त विभाग को दिया गया है।
पोषण और सिंचाई पर फैसले
कैबिनेट ने ‘मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पुरक पोषण 2.0’ के तहत कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण सहायता देने का फैसला किया। इसमें अतिकम वजन के बच्चों के लिए 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए 12 रुपये की प्रतिदिन राशि स्वीकृति की गई है। यह राशि अब तक 8 रुपये प्रतिदिन थी।
इस निर्णय से कुपोषण की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। दिव्यांग संस्थानों के अतिथि शिक्षकों को मानदेय दोगुना दिव्यांग संस्थानों में काम कर रहे अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। इससे शिक्षकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
6940 करोड़ की योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी
कैबिनेट ने 6940 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे प्रदेश के निर्माण और विकास को गति मिलेगी। इसमें कई विभागों की योजनाओं को अगले 5 साल तक जारी रखने का फैसला लिया है।
इसमें वाणिज्यिक कर विभाग की 2933 करोड़ की, लोक निर्माण विभाग की सात विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी गई हैं। इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग की विकास और वर्तमान योजनाओं के खर्च की योजनाएं, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की युवा अन्नदूत योजना को मंजूरी दी गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!