एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत: पत्नी और दो बच्चियों के शव बिस्तर पर मिले; फंदे से लटका था पति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैसूर।
कर्नाटक के मैसूर जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कर्ज के दबाव से जूझ रहा था
मृतकों की पहचान हरीश (39), उनकी पत्नी निशिता (37), आठ वर्षीय रक्षा और चार वर्षीय नक्षा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हरीश एक बीमा कंपनी के वाहन रिकवरी विभाग में कार्यरत था। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से जूझ रहा था।
पत्नी और दोनों बच्चियों के शव बिस्तर पर मिले
हालांकि, जांच एजेंसियां पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालदंडी के अनुसार, घर के भूतल पर स्थित एक कमरे में पत्नी और दोनों बच्चियों के शव बिस्तर पर मिले। वहीं पहली मंजिल पर हरीश का शव फंदे से लटका मिला।
सुसाइड नोट भी बरामद हुआ
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नोट में हरीश ने घर के लॉकर में रखे दस्तावेजों, संपत्ति और कर्ज से संबंधित जानकारी का उल्लेख किया है।
मां को रिश्तेदार के घर भेज दिया था
साथ ही कुछ सामान और दस्तावेजों के संबंध में भी निर्देश लिखे गए हैं। पुलिस नोट की सत्यता और उसमें दर्ज तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से करीब तीन दिन पहले हरीश ने अपनी मां को रिश्तेदार के घर भेज दिया था।
मामला दर्ज, जांच शुरू
पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा मानते हुए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या नहीं। फिलहाल हुनसूर टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या और हत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!