खबर
Top News

भाजपा के पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी: शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई; अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 1:38 pm
शेयर करें:
भाजपा के पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
भाजपा के पूर्व मंत्री और जबलपुर पश्चिम से पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। मामले में अब पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो महीने में दूसरी बार मिली धमकी
बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री बब्बू ने बताया कि पिछले दो महीनों में उन्हें दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जबलपुर आईजी, डीआईजी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फोन पर दी जान से मारने की धमकी
पूर्व मंत्री के मुताबिक दो दिन पहले रात के समय गोरखपुर क्षेत्र से गुजरते वक्त एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे सीधे गोरखपुर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी। बब्बू का दावा है कि थाना प्रभारी ने उसी नंबर पर कॉल कर बात की तो सामने वाले व्यक्ति ने धमकी देने की बात स्वीकार कर ली। इतना ही नहीं, उसने पुलिस अधिकारी से भी अभद्र व्यवहार किया।

जब पूर्व मंत्री सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे सुरक्षित?
हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने कहा कि यदि एक पूर्व मंत्री और लंबे समय तक विधायक रहे जनप्रतिनिधि को खुलेआम धमकियां मिल सकती हैं, तो प्रदेश की आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में उन पर बम से हमला किया गया था, जिसमें वे घायल हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए
उन्होंने कहा कि 'मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। यदि एक पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला हो सकता है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।'

सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग
पूर्व मंत्री ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गोरखपुर सीएसपी एम.डी. नागोतिया ने बताया कि पूर्व मंत्री की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही पुलिस
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) और 351(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और जल्द उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार किसी कार्यक्रम या ज्ञापन के दौरान दिए गए बयान को लेकर नाराज व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने की आशंका भी जांच के दायरे में है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
मामले को लेकर कांग्रेस ने भी प्रदेश सरकार को घेरा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के ही पूर्व मंत्री को सुरक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ रही है, तो प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा
पूर्व मंत्री को मिली धमकी और उसके बाद दर्ज हुई एफआईआर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जबकि पूर्व मंत्री ने मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 11 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 12 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 12 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 12 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 12 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 13 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 13 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 13 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 13 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 14 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 14 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 14 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 14 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 14 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 14 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!