काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर को जान से मारने की धमकी: भीड़ में हमला करने की दी चेतावनी; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
प्रसिद्ध काल भैरव धाम से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने साफ कहा कि यदि शराब छुड़ाने की मुहिम बंद नहीं की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
भीड़ में हमला करने की चेतावनी
धमकी देने वाले ने बाबा को चेतावनी दी कि वह भीड़ के बीच आकर उन्हें जान से मार देगा। यह बात सामने आते ही हड़कंप मच गया है। काल भैरव धाम में हर शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जहां सैकड़ों लोग नशा छोड़ने का संकल्प लेते हैं।
पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए नाना गुरु सरकार ने देवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
आस्था और मुहिम से बढ़ी लोकप्रियता
नाना गुरु सरकार लंबे समय से लोगों को शराब जैसी बुरी लत छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मुहिम से धाम की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और हजारों लोग यहां आकर नशामुक्ति का संकल्प ले रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से कुछ असामाजिक तत्व नाराज हैं।
संत का संकल्प: मुहिम नहीं रुकेगी
धमकी के बावजूद नाना गुरु सरकार ने साफ कहा है कि वह अपनी मुहिम बंद नहीं करेंगे। उनका कहना है कि चाहे जान चली जाए, लेकिन लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने का अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!