खबर
Top News

सड़क पर मौत का स्टंट: एक एक्टिवा पर 6 सवार; युवती को टांगकर घुमाते रहे युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 4:49 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर आधी रात के बाद कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे तुकोगंज थाना क्षेत्र में ऐसा खतरनाक स्टंट सामने आया, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।

एक एक्टिवा पर आधा दर्जन युवक-युवतियां सवार होकर न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे, बल्कि एक युवती को चलती गाड़ी पर टांगकर ले जाते नजर आए, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना स्वीट्स के सामने मंगलवार रात करीब 1.30 बजे का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की रात्रि गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह वीडियो खुलासा फर्स्ट को एक जागरूक पाठक द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक एक्टिवा पर क्षमता से कई गुना ज्यादा युवक-युवतियां सवार हैं। सबसे चौंकाने वाला दृश्य यह है कि एक युवती को चलती एक्टिवा पर बेहद खतरनाक तरीके से लटकाकर बैठाया गया है। जरा सी चूक या संतुलन बिगड़ने पर यह मस्ती सीधे मौत में बदल सकती थी, लेकिन इसके बावजूद गाड़ी सवार बेखौफ होकर सड़क पर स्टंटबाजी करते नजर आए।

गंभीर अपराध दर्ज होना चाहिए
ट्रैफिक नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो लोग ही सवार हो सकते हैं। इसके अलावा इस तरह की खतरनाक हरकतें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गंभीर अपराध हैं, जिन पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

पुलिस की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ी?
वीडियो उपलब्ध कराने वाले पाठक के मुताबिक कल रात वह एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते हुए घर जा रहा था, जैसे ही उसने इंडस्ट्री हाउस के पास से जंजीरवाला तरफ अपनी गाड़ी मोड़ी तभी अपना स्वीट्स के सामने एक एक्टिवा पर कई युवक दिखाई दिए, जो कि बहुत ही खतरनाक तरीफे से एक्टिवा चला रहे थे।

उनका पीछा किया तो एक्टिवा पर एक लड़की भी लटकी हुई दिखी, जिसे एक्टिवा सवार युवकों ने पकड़ रखा था। करीब गए तो एक्टिवा पर आधा दर्जन लोग सवार थे, जिनमें तीन लड़कियां और इतने ही लड़के थे। जो कि काफी देर तक सड़क पर खतरनाक स्टंट करते रहे।

एक्टिवा पर सवार दिख रहे युवक-युवतियां कॉलेज स्टूडेंट्स लग रहे है थे, जो कि संभवत: बाहर से पढ़ने आए स्टूडेंट हो सकते हैं, जिन्होंने देर रात तक सड़क को मस्ती का अड्डा बना दिया था, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के दौरान पुलिस की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ी? रात के समय सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी कम होने का फायदा उठाकर युवा खुलेआम नियम तोड़ते हुए दिख रहे थे।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 8 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 8 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 9 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 9 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 9 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 9 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 10 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 10 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 10 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 10 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 10 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 10 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 10 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 10 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!