कला के जरिये समाज को दिया नशामुक्ति संदेश: नशे को कहें ना; नशामुक्त समाज का करें निर्माण थीम पर आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट के ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत मंगलवार को अभय प्रशाल में रचनात्मक प्रतियोगिताएं जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनी। पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन, कविता, निबंध लेखन और ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कला, साहित्य और संवेदनाओं के माध्यम से बताया गया नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है।
थीम ‘नशे को कहें 'ना', नशामुक्त समाज का करें निर्माण थी। प्रतिभागियों ने रचनाओं में नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से उकेरा। रंगों और शब्दों के जरिए स्पष्ट संदेश दिया स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए नशे से दूरी जरूरी है।
पेंटिंग, रंगोली और स्लोगन आकर्षण का केंद्र बने, जबकि कविता और ओपन माइक प्रस्तुतियों ने भावुक किया। शुभारंभ पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने किया। अति. आयुक्त मयंक अवस्थी, आरके सिंह, उपायुक्त अभिषेक रंजन, अति. उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया मौजूद रहे।
तीन साल की बच्ची ने की अपील : आयुक्त ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। सबसे भावुक पल तब आया जब महज तीन वर्ष की बच्ची ने सरल शब्दों में नशे से दूर रहने की अपील की। स्पेशल चिल्ड्रन ने पेंटिंग और स्लोगन से साबित किया सामाजिक बदलाव के लिए संवेदनशील सोच सबसे बड़ी ताकत है।
पॉडकास्ट में डॉक्टर ने भी किया सतर्क : अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों में पुलिस के पॉडकास्ट में विशेषज्ञ डॉक्टर ने चेताया जिज्ञासा, दोस्तों का दबाव, तनाव और गलत संगत अक्सर नशे की शुरुआत का कारण बनते हैं।
नशा पहले रोमांच लगता है, फिर आदत बन जाता है और अंततः ऐसी लत में बदल जाता है, जिससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल है। शुरुआत में ही नशे को ना कहना सबसे बड़ा बचाव है। अति. आयुक्त आरके सिंह ने कहा ड्रग्स या किसी भी प्रकार का नशा राष्ट्र की नींव को कमजोर करता है।
एक्टर रजनीश दुग्गल बोले- ड्रग्स को ‘ना’, जिंदगी को ‘हां’
अभियान को बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल का समर्थन मिला है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से हर तरह के नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कहा ड्रग्स को ना कहिए, यह धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है। अभियान से जुड़कर से नो टू ड्रग्स का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!