महिला को थप्पड़ मारने वाला डीसीपी जांच के घेरे में: हाईकोर्ट में भी गूंजा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई के दौरान इस घटना का जिक्र हुआ, जहां याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
हाईकोर्ट में उठा थप्पड़ मारने का मुद्दा
बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर कथित अत्यधिक बल प्रयोग से जुड़ी जनहित याचिकाओं की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष कहा कि वायरल वीडियो में अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह कोई हिंसक गतिविधि नहीं कर रही थी। उन्होंने अदालत से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की।
याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उनका कहना था कि भीड़ नियंत्रण के लिए पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने सीधे आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि इसे अंतिम विकल्प माना जाता है।
अदालत ने मांगा जवाब, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
उमेश कुमार और अंशुल कुमार द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस, केंद्र सरकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के भी आदेश दिए हैं।
वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
20 जुलाई को चलो संसद मार्च के दौरान हजारों सीजेपी समर्थक कथित परीक्षा अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। इसी दौरान उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी संदीप लांबा एक महिला को थप्पड़ मारते कैमरे में कैद हुए। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जंतर-मंतर स्थित विरोध-प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
टीएमसी के पूर्व सांसद ने दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने डीसीपी संदीप लांबा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार ने कहा था कि पुलिस बर्बरता के मामले में एफआईआर दर्ज कराने कोई नहीं आया, इसलिए उन्होंने स्वयं औपचारिक शिकायत दी है।
अब इस पूरे मामले पर सभी की नजर दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई और पुलिस की जांच पर टिकी है। अदालत के निर्देशों के बाद यह मामला कानूनी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण हो गया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!