दिन के पारे ने मारी उछाल: उमस कर रही बेचैन; अब मानसून का बेसब्री से इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है। रविवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकलने से उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है।
Indore में जून के पहले सप्ताह में अब तक चार दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 4 जून को रात का तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। हालांकि फिलहाल दिन में गर्मी और उमस दोनों से लोग परेशान हैं।
इस बीच मानसून ने दक्षिण भारत में रफ्तार पकड़ ली है। केरल से प्रवेश करने के बाद यह कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए गोवा तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून जल्द ही महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य तिथि 15 जून के आसपास या उससे पहले, यानी 20 जून से पहले होने की संभावना जताई जा रही है।
आमतौर पर केरल में मानसून पहुंचने के लगभग 15 दिन बाद मध्य प्रदेश में दस्तक देता है। वर्ष 2025 में मानसून 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था और 15 अक्टूबर तक सक्रिय रहा था। इस वर्ष 4 जून को केरल में मानसून पहुंच चुका है, जिससे प्रदेश में इसके जल्द आगमन के संकेत मिल रहे हैं।
जून महीने में इंदौर में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहता है। पिछले सात वर्षों में जून के दौरान अधिकतम तापमान 39.6 से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वर्ष 2025 में पारा 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। जून में सामान्यत: महीने की कुल औसत वर्षा का लगभग 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले साल शहर में जून में साढ़े पांच इंच वर्षा दर्ज की गई थी।
बारिश के रिकॉर्ड की बात करें तो वर्ष 1980 में जून महीने में 17 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। 23 जून 2003 को 24 घंटे में 5 इंच वर्षा का रिकॉर्ड बना था। वहीं 3 जून 1991 को दिन का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
संबंधित समाचार

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

बैरिकेड्स के बावजूद विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपति ने किया हंगामा:पुलिस जबरन उठाकर थाने ले गई

छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष:राहुल गांधी समेत सांसदों को रास्ते में रोका; शाह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ी

नीट मुद्दे पर सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान:सरकार के वार्ता प्रस्ताव पर रखी शर्त; 24 जुलाई को सभी जिलों में प्रदर्शन की अपील

शिक्षक भर्ती में नया विवाद:डिप्लोमा पर अटकी वर्ग-3 की नियुक्तियां, अभ्यर्थियों ने लगाए मनमानी के आरोप

NEET का सपना टूटा:लेकिन नहीं मानी हार; एक ही महीने में की 4 सरकारी परीक्षाएं पास

वीडियो देखिए, अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय:घोड़े पर दूल्हा; आगे दो बाजे वाले और पीछे डीजे... बस इतने ही बाराती

पटवारी पर जानलेवा हमला:अवैध खनन रोकने पहुंचे थे; बुलडोजर के बकेट से तोड़ा हाथ, ट्राला चढ़ाने की कोशिश

गुरुपूर्णिमा पर दादा दरबार में निर्बाध होंगे दर्शन:मंदिर निर्माण के बीच ट्रस्ट ने बनाए अस्थायी पुल; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!