खबर
Top News

दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: 20 मिनट में हथियारबंद बदमाशों ने की 15 करोड़ से ज्यादा की लूट; मौके पर पहुंचे डीजीपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अप्रैल 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
शहर के बैढ़न इलाके में शुक्रवार दोपहर हुई बैंक डकैती की बड़ी वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसे पांच हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 15 करोड़ का सोना और 20 लाख रुपए नकद लूट लिए और फरार हो गए।

मैनेजर से की मारपीट
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे बदमाश हथियारों के साथ बैंक में घुसे और कर्मचारियों व ग्राहकों पर बंदूक तान दी। विरोध करने पर बैंक मैनेजर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की, जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

9 से 10 किलो सोने पर हाथ साफ कर दिया
डकैत सीधे लॉकर तक पहुंचे और वहां रखे ग्राहकों के गिरवी करीब 9 से 10 किलो सोने पर हाथ साफ कर दिया। यह सोना गोल्ड लोन के तहत बैंक में जमा था। साथ ही कैश काउंटर से करीब 20 लाख रुपए भी लूट लिए। बदमाश पिट्ठू बैग और थैलों में माल भरकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

डीजीपी पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना देर रात सिंगरौली पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं साकेत प्रसाद पांडे भी मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
रीवा से फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

संबंधित समाचार

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

5 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

9 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

18 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

31 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

33 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

35 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

37 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

42 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!