खबर
Top News

दतिया उपचुनाव: इस अखाड़े की एंट्री; महामंडलेश्वर मैदान में, बोलीं- मां पीतांबरा ने चुना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 12:08 pm
शेयर करें:
दतिया उपचुनाव

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने भारतीय गण वार्ता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

उनका चुनाव चिह्न बैटरी (टॉर्च) है। संजना सिंह का कहना है कि उन्होंने दतिया को नहीं चुना, बल्कि मां पीतांबरा ने उन्हें दतिया की सेवा के लिए चुना है।

भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच अब संजना सिंह की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को नया आयाम दे दिया है। कार्यालय उद्घाटन के साथ उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

'यह सिर्फ सीट नहीं, सम्मान और भागीदारी का चुनाव'
संजना सिंह का कहना है कि यह चुनाव केवल एक विधानसभा सीट का नहीं, बल्कि किन्नर समाज के सम्मान, भागीदारी और भविष्य का चुनाव है। उनका मानना है कि राजनीति में किन्नर समाज की बढ़ती भागीदारी से सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन में देशभर के किन्नर अखाड़ों के संत और उस्ताद दतिया पहुंचेंगे, जिससे उनके चुनाव प्रचार को व्यापक समर्थन मिलेगा।

सरकारी नौकरी छोड़कर चुनी जनसेवा की राह
भोपाल निवासी संजना सिंह मध्य प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे स्वच्छ भारत मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रह चुकी हैं।

करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और किन्नर अखाड़े से जुड़ गईं, जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली। अब उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है।

'मेरा कोई परिवार नहीं, समाज ही मेरा परिवार'
मीडिया से बातचीत में संजना सिंह ने कहा कि उनके न कोई परिवार है और न ही कोई उत्तराधिकारी। इसलिए राजनीति उनके लिए व्यक्तिगत लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि किन्नर समाज को वर्षों से लोगों का स्नेह और सम्मान मिला है। अब समय आ गया है कि समाज के इस विश्वास का ऋण सेवा के माध्यम से चुकाया जाए।

सरकारी नौकरी क्यों छोड़ी?
संजना सिंह के अनुसार, सरकारी नौकरी उन्हें सुरक्षित जीवन दे सकती थी, लेकिन बड़े स्तर पर समाज के लिए काम करने और नीतिगत बदलाव लाने के लिए सार्वजनिक जीवन में आना जरूरी था। उनका मानना है कि राजनीति के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।

भयमुक्त दतिया और विकास होगा प्राथमिकता
संजना सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो उनकी पहली प्राथमिकता भयमुक्त दतिया बनाना होगी, ताकि हर नागरिक बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

इसके साथ ही उन्होंने विकास, सामाजिक समरसता और जनहित को अपने चुनावी एजेंडे का प्रमुख हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 2 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 3 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 3 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 4 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 4 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 4 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 5 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 5 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 5 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 5 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 5 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 5 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 5 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 5 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 6 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!