दतिया विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दतिया।
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा 15 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र-22 दतिया (उपचुनाव 2026) के लिए उक्त नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
संगठन ने शुरू की उपचुनाव की तैयारी
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को गति देना शुरू कर दिया है। प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति के साथ ही अब क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
नियुक्त पदाधिकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी की रणनीति के अनुसार क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रभारी एवं सह-प्रभारी संभालेंगे।
भारत सिंह कुशवाह और राहुल कोठारी को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने दतिया उपचुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी है। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह संगठन और चुनावी अनुभव के आधार पर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी संगठनात्मक समन्वय और चुनावी व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।
भाजपा ने जारी किया आधिकारिक आदेश
प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री भाजपा, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी भाजपा मध्यप्रदेश सहित वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!