कागजों में खतरनाक, जमीन पर बेखौफ: 92 जर्जर मकान अब भी कर रहे हादसे का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम हर वर्ष सर्वे कर शहर के जर्जर और खतरनाक भवनों की सूची तो तैयार करता है, लेकिन इन भवनों को हटाने की कार्रवाई आज भी फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस बार भी निगम ने शहर के 92 मकानों को अति खतरनाक घोषित किया है, जिनमें कई ऐसे भवन शामिल हैं जो पिछले कई वर्षों से लगातार इसी सूची में बने हुए हैं।
चेतावनी पोस्टर लगाए
इन भवनों पर केवल 'खतरनाक भवन' के बोर्ड और चेतावनी पोस्टर लगा दिए गए हैं, लेकिन उन्हें हटाने या सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में ये जर्जर मकान हर दिन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
घनी आबादी वाले इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा
निगम की सूची में जूनी इंदौर, एमजी रोड और जवाहर मार्ग जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के सबसे अधिक मकान शामिल हैं। इन इलाकों में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे भवन गिरने की स्थिति में बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।
नोटिस पर नोटिस, कार्रवाई अब भी अधूरी
जानकारी के अनुसार, निगम वर्षों से मकान मालिकों को नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन न तो भवनों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी आई है और न ही नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। स्थिति यह है कि पिछले एक वर्ष में भी एक दर्जन से अधिक खतरनाक भवनों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
मानसून में बढ़ा खतरा
बारिश के मौसम में जर्जर भवनों के ढहने का खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद निगम की धीमी कार्रवाई लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर ऐसे भवनों को हटाना चाहिए।
संबंधित समाचार

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!