खबर
Top News

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया: बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अक्टूबर 2026, 12:31 pm
शेयर करें:
साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिजली का बिल जमा नहीं होने पर रात 9.30 बजे कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने इंदौर के एक कपड़ा व्यापारी के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 45 हजार रुपए निकाल लिए। व्यापारी को वाट्सएप पर बिजली विभाग का अधिकारी बनकर संदेश भेजा गया था। संदेश में बिल का भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजी गई।

व्यापारी ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके क्रेडिट कार्ड से राशि ट्रांसफर हो गई। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से भी कम समय में ठगी की पूरी राशि वापस करा दी। राशि संदिग्ध खातों में जमा होने से पहले ही उसे वापस कराने में सफलता मिली।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नरेट क्षेत्र में आर्थिक धोखाधड़ी और छल-कपट के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है।

वाट्सएप पर भेजा था बिजली बिल जमा करने का लिंक
क्राइम ब्रांच को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर इंदौर निवासी कपड़ा व्यापारी विशाल की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि उनके वाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण रात 9.30 बजे उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद बिल जमा करने के लिए एक लिंक भेजी गई।

बिजली कनेक्शन कटने की आशंका के चलते व्यापारी ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। खाते से राशि निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

संदिग्ध खातों में पहुंचने से पहले रोकी राशि
क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम में शामिल आरक्षक अनिल शर्मा और आरक्षक वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई की। टीम ने ठगी की राशि को संदिग्ध खातों में जमा होने से पहले ही वापस कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस के अनुसार, नाब्रोकर मर्चेंट के माध्यम से की गई धोखाधड़ी में व्यापारी की पूरी 1 लाख 45 हजार रुपए की राशि वापस करा दी गई। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के 24 घंटे से भी कम समय में की गई।

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
क्राइम ब्रांच ने आमजन से अपील की है कि वे बिजली बिल, बैंक संबंधी कार्यवाही या अन्य जरूरी सेवाओं के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें। गूगल पर उपलब्ध किसी भी अनजान नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। यदि कोई व्यक्ति खुद को सरकारी विभाग या किसी संस्थान का अधिकारी बताता है, तो उसकी पहचान की पुष्टि किए बिना उसके निर्देशों का पालन न करें।

पुलिस ने सलाह दी है कि बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी, पिन और अन्य निजी जानकारियां किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक, पेंशन या सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग के अधिकृत कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करें। किसी भी तरह के प्रलोभन, अनजान लिंक, क्यूआर कोड, भुगतान लिंक या ऐप डाउनलोड करने के संदेश मिलने पर सतर्क रहें। जांच किए बिना किसी लिंक पर क्लिक करने से बचें।

‘सेफ क्लिक’ से साइबर जागरूकता
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से साइबर जागरूकता के लिए ‘सेफ क्लिक्स – एआई एजेंटिक सॉल्यूशंस’ चैटबॉट की पहल भी की गई है। इसके माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है। नागरिक वेबसाइट https://safeclicks.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 7049108197 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस ने कहा है कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को देरी किए बिना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

7 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

24 minutes ago
DRI की जांच में बड़ा खुलासा
Top News

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

32 minutes ago
वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन
Top News

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

40 minutes ago
इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट
Top News

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

about 1 hour ago
कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

about 1 hour ago
शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट
Top News

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

about 2 hours ago
लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष
Top News

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

about 2 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

about 3 hours ago
टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां
Top News

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

about 3 hours ago
विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर
Top News

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

about 3 hours ago
इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट
Top News

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

about 3 hours ago
महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा
Top News

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

about 4 hours ago
हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!