भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव: सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज इंटरनेशनल टी-20 मैच को लेकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैच के टिकटों की बिक्री से जुड़ी पोस्ट, वीडियो और रील तेजी से शेयर की जा रही हैं। इनमें टिकटों की कीमत 800 से 7 हजार रुपए तक बताई जा रही है।
अभी तक टिकटों की कीमत तय नहीं हुई
हालांकि, एमपीसीए ने स्पष्ट किया है कि अभी तक टिकटों की कीमत तय नहीं हुई है और न ही टिकट बिक्री शुरू करने की तारीख घोषित की गई है। मामला सामने आने के बाद एमपीसीए ने क्रिकेट प्रेमियों से ऐसी पोस्ट और लिंक से सावधान रहने की अपील की है। संगठन का कहना है कि टिकटों की आधिकारिक बिक्री केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फर्जी जानकारियां
होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। मैच को लेकर एमपीसीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से टिकटों की बिक्री का दावा किया जा रहा है।
जानकारी की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल
इन पोस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों की प्रोफाइल के साथ टिकटों के रेट भी बताए जा रहे हैं। कुछ वीडियो में ऐसी जानकारियां भी दी गई हैं जो वास्तविक नहीं हैं। एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान बताया गया है, जबकि वह इस टीम का हिस्सा ही नहीं हैं। इससे सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
टिकट बिक्री की तारीख अभी तय नहीं
एमपीसीए सचिव सुधीर असनानी ने क्रिकेट प्रेमियों को सावधान करते हुए कहा कि भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है। संगठन ने टिकटों की कीमत भी तय नहीं की है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे टिकट रेट गलत हैं। उन्होंने दर्शकों से ऑनलाइन टिकट खरीदने के नाम पर होने वाली ठगी से बचने की अपील की है।
पिछली धोखाधड़ी को देखते हुए पुलिस भी सतर्क
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पिछली बार सामने आई टिकट धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए एमपीसीए से चर्चा कर आवश्यक गाइडलाइन तैयार की जाएगी।
क्रिकेट प्रेमी इन बातों का रखें ध्यान
सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी टिकट पोस्ट पर तुरंत भरोसा न करें।
टिकट की कीमत और बिक्री की तारीख केवल आधिकारिक सूचना से ही जांचें।
अनजान लिंक पर क्लिक कर भुगतान न करें।
किसी व्यक्ति के निजी बैंक खाते में टिकट के नाम पर राशि ट्रांसफर न करें।
टिकट बिक्री शुरू होने के बाद भी केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें।
एमपीसीए ने साफ किया है कि टिकट बिक्री शुरू होने और कीमत तय होने की आधिकारिक जानकारी संगठन के अधिकृत माध्यमों से ही दी जाएगी।
संबंधित समाचार

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!