खबर
Top News

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा: फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले संगठित नेटवर्क के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साइबर ठगों के लिए फर्जी बैंक खाते खुलवाने और बैंकिंग किट उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और एक स्कूटी जब्त की है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी जय सूर्यवंशी और जतिन हरियाले से पूछताछ के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी आकाश विश्वकर्मा (24), निवासी प्रीमियम पार्क, इंदौर, प्रवीण पाल (24), निवासी शिवकंठ नगर, इंदौर और आशीष पुरी (28), निवासी स्कीम नंबर-51, इंदौर को गिरफ्तार किया है।

ऐसे करता था गिरोह काम
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगों के संपर्क में थे। इनका काम अलग-अलग लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाना या पहले से मौजूद खाते उपलब्ध कराना था। इसके साथ ही एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, सिम कार्ड सहित पूरी बैंकिंग किट साइबर गिरोह तक पहुंचाई जाती थी।

इन खातों का इस्तेमाल शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश और अन्य साइबर फ्रॉड के जरिए ठगे गए पैसों को जमा करने, ट्रांसफर करने और आगे बांटने के लिए किया जाता था।

देशभर के साइबर फ्रॉड से जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों में किया गया। बैंक खातों के विस्तृत विश्लेषण में करोड़ों रुपए के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का खुलासा हुआ है। संबंधित राज्यों की पुलिस और शिकायतकर्ताओं के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी
पूछताछ में पुलिस को गिरोह के मास्टरमाइंड, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अन्य सहयोगियों और पैसों के पूरे नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर क्राइम ब्रांच अब पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

31 minutes ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 1 hour ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 1 hour ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 1 hour ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 1 hour ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 1 hour ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 2 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 2 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 2 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 2 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 2 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 2 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 2 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!