क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 49 हजार की साइबर ठगी: बिना इस्तेमाल किए ही आया बिल; मेडिकल ऑफिसर बने शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा में साइबर ठगों ने एक आयुष मेडिकल ऑफिसर को क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर करीब 49 हजार रुपए की ठगी का शिकार बना लिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने कार्ड का इस्तेमाल तक नहीं किया था, लेकिन उनके नाम पर बकाया राशि का मैसेज आने के बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
बैंक का अधिकारी बनकर किया संपर्क
पुलिस के मुताबिक, सीएचसी हरसूद में पदस्थ आयुष मेडिकल ऑफिसर मुख्तार अहमद अंसारी (51), निवासी चांदबीबी मार्ग, बुरहानपुर ने हरसूद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने से उनके पास लगातार कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताते थे और 50 हजार रुपए की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड लेने के लिए लगातार संपर्क कर रहे थे।
बिना इस्तेमाल किए ही आया 49 हजार का बिल
ठगों ने विश्वास में लेकर पीड़ित के नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी करवा दिया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर करीब 49 हजार रुपए बकाया होने का संदेश आया। जबकि उन्होंने कार्ड का कभी उपयोग ही नहीं किया था। बिल मिलने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
साइबर ठगी का मामला दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वालों के मोबाइल नंबर और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बैंक अधिकारी के नाम पर आने वाली कॉल पर बिना सत्यापन के व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
संबंधित समाचार

छात्रों को राजनीतिक हथियार बना रही कांग्रेस:धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला; पीएम आवास प्रदर्शन पर उठाए सवाल

वीडियो देखिए, लोकभवन से जीतू पटवारी को ले गई पुलिस:राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर बवाल:गांधी चौराहे से कोतवाली तक प्रदर्शन; रिहाई के बाद फिर सत्याग्रह

जंतर-मंतर के पास बवाल:प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव का आरोप; सुरक्षा व्यवस्था सख्त

निर्माणाधीन सुरंग में हादसे का खुलासा:मीथेन गैस के विस्फोट ने ली 11 मजदूरों की जान; राहत व बचाव कार्य जारी

पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका समेत सभी कांग्रेस सांसद रिहा:करीब दो घंटे तक रहे हिरासत में

वीडियो देखिए, राहुल गांधी की रिहाई तक डटे रहेंगे कांग्रेसी:चिंटू चौकसे बोले- कोई कार्यकर्ता घर नहीं जाएगा

राहुल-प्रियंका की हिरासत के बाद मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी:पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे कई सांसद हिरासत में

छात्रों का प्रदर्शन तेज:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा:ट्रेन की चपेट में आने से यात्री के दोनों पैर कटे; एक घंटे तक नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार

वीडियो देखिए, चौराहे पर दिनदहाड़े दहशत:बिना नंबर की बाइक पर चाकू लेकर युवक को दौड़ाया, राहगीर ने दी सूचना

वीडियो देखिए, पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया:तीन घंटे धरने के बाद कार्रवाई; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे

प्राइम पैक दिल्ली के गोदाम पर छापा

शिवसेना यूबीटी ने किया शराब दुकान का विरोध

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!