योजना के नाम पर साइबर ठगी: ज्यादा किस्त और नए पंजीयन का झांसा; ऐसे वसूले जा रहे पैसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

भोपाल/ग्वालियर।
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के नाम पर साइबर ठग महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया और वॉट्सएप पर फर्जी संदेश भेजकर योजना की राशि 1,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपए करने और नए पंजीयन शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
इसके साथ ही महिलाओं से क्यूआर कोड स्कैन कर पैसे जमा कराने को कहा जा रहा है। प्रशासन ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
पुराने आवेदन भेजकर बना रहे भरोसा
ठग महिलाओं को वर्ष 2023 में भरे गए लाड़ली बहना योजना के पुराने आवेदन फॉर्म व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। इन फॉर्मों में महिला का नाम, फोटो और मोबाइल नंबर होने के कारण कई लोग इन्हें असली मान लेते हैं। इसके बाद ठग दावा करते हैं कि योजना में दोबारा पंजीयन या किस्त शुरू कराने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
क्यूआर कोड भेजकर मांग रहे 1,350 रुपए
ठगी के लिए वॉट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा जा रहा है और महिलाओं से 1,350 रुपए जमा करने को कहा जा रहा है। बदले में योजना की किस्त शुरू कराने या राशि बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रति माह करने का झांसा दिया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, कई महिलाएं इस धोखाधड़ी का शिकार भी हो चुकी हैं।
पुलिस की फोटो लगाकर बढ़ा रहे भरोसा
भिंड जिले के अमायन गांव की एक महिला ने बताया कि उसे वॉट्सएप पर उसका पुराना आवेदन फॉर्म भेजा गया। जिस नंबर से संदेश आया था।
उसकी प्रोफाइल फोटो में पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति की तस्वीर लगी थी। इसी वजह से उसे संदेश असली लगा। बाद में परिजनों से जानकारी लेने पर पता चला कि योजना से जुड़ा ऐसा कोई अभियान नहीं चल रहा है।
'31 अगस्त तक शिविर' का दावा भी फर्जी
सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू हो गया है और 31 अगस्त तक जिला एवं तहसील स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई अभियान फिलहाल नहीं चल रहा है और यह प्रचार पूरी तरह भ्रामक है।
कलेक्टर ने दी सफाई
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि वर्तमान में लाड़ली बहना योजना के लिए कोई नया पंजीयन शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है तो इसकी जानकारी केवल सरकार के आधिकारिक पोर्टल और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाएगी।
साइबर सेल की सलाह
साइबर क्राइम विशेषज्ञों का कहना है कि योजना में पंजीयन या लाभ दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क लेने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है तो यह साइबर ठगी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की एडवाइजरी
महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा है कि फिलहाल योजना में नए आवेदन या पंजीयन नहीं हो रहे हैं।
विभाग ने महिलाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया या वॉट्सएप पर आए किसी भी संदेश पर बिना पुष्टि भरोसा न करें। पंजीयन या किस्त के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।
केवल सरकारी पोर्टल और अधिकृत कार्यालयों से ही जानकारी प्राप्त करें। संदिग्ध मैसेज या ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि योजना के नाम पर फर्जी प्रचार और ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!