कस्टमर केयर अधिकारी बन साइबर ठगी: एपीके फाइल और फर्जी लिंक से दो लोगों को बनाया शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में साइबर ठगों ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी और बैंक कर्मचारी बताकर दो लोगों से कुल 5 लाख 42 हजार 496 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने एक मामले में एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते तक पहुंच बना ली, जबकि दूसरे मामले में क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 4.10 लाख रुपए
पहला मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र की अशोक कॉलोनी का है। यहां रहने वाले सतीश माहौर (38) को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड कर ओपन करने के लिए कहा। जैसे ही सतीश ने फाइल खोली, साइबर ठगों को उनके मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच मिल गई। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 4 लाख 10 हजार 49 रुपए निकाल लिए। यह ठगी फरवरी 2026 में हुई थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
एसबीआई कर्मचारी बनकर लगाया 1.32 लाख का चूना
दूसरा मामला कम्पू थाना क्षेत्र की किरार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अनिल गुप्ता (48) को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड जल्द बंद होने वाला है और उसे सक्रिय रखने के लिए तत्काल भुगतान करना होगा। ठग ने अनिल को एक लिंक भेजा और निर्धारित राशि जमा करने के लिए कहा। भरोसा कर उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 32 हजार 447 रुपए निकाल लिए गए।
1930 हेल्पलाइन पर की शिकायत
ठगी का पता चलते ही अनिल गुप्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाने को भेजा गया। पुलिस दोनों मामलों में साइबर ठगों की पहचान कर उनके नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!