हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर में उतरा करंट: साड़ी में लगी आग; महिला और 7 साल का बच्चा जिंदा जले, 2 गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे एक महिला और 7 साल के बच्चे की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
भूसा खरीदने आया था परिवार
थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के मुताबिक, राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव का बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी कोलारस क्षेत्र में भूसा खरीदने आया था। ये लोग खेतों में डेरा डालकर गांव-गांव घूमते हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए भूसा इकट्ठा कर बाद में बेचते हैं।
कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार सुबह टोल टैक्स के पास बने अस्थायी डेरे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा खरीदने निकली थीं। आगे चल रही ट्रॉली देहरदा से कच्चे रास्ते होते हुए डोडयाई गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रॉली में लगे करीब 10-10 फीट लंबे लोहे के पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। टकराते ही पूरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
साड़ी में आग, बच्चे को भी चपेट में लिया
ट्रैक्टर पर सवार विनोद बंजारा (27), उसकी पत्नी लीला बाई (30), केसर बाई और 7 साल का अनिल थे। करंट लगते ही लीला बाई की साड़ी में आग लग गई और आग की चपेट में मासूम अनिल भी आ गया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं विनोद और केसर बाई करंट के झटके से दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
साथियों ने पहुंचाया अस्पताल
पीछे आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 7 साल के अनिल को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद और केसर बाई का इलाज जारी है।
झूलते तार बने हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली में ज्यादा भूसा भरने के लिए ऊंचे लोहे के पाइप लगाए गए थे। वहीं घटनास्थल पर हाईटेंशन लाइन के तार नीचे की ओर झूल रहे थे और आसपास पेड़ों के कारण स्पष्ट दिखाई भी नहीं दे रहे थे। इसी वजह से पाइप तार से टकरा गए और यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!