5 लाख से ज्यादा की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार: जल्दी पैसा कमाने के लालच में करता था ड्रग्स सप्लाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नारकोटिक्स विंग लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एमडी ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के बाद विंग ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अफीम तस्कर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए कीमत की अफीम बरामद की गई है, जिससे ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
डीएसपी संतोष हाडा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 111 ग्राम अवैध अफीम जप्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये है।
2 अप्रैल 2026 को एएसआई विजय मिश्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध अफीम के साथ पोलोग्राउंड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राज बेहान उर्फ पिला, पिता यशदेव त्रेहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मकान नंबर 47, वार्ड नंबर 48, नवचंडी माता मंदिर के पास, शास्त्री नगर, खंडवा के रूप में हुई है।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 किलो 111 ग्राम अफीम बरामद की गई। नारकोटिक्स सेल ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एमडी ड्रग्स के साथ तगड़ा गिरफ्तार
इंदौर। खजराना पुलिस ने एक स्कूल के पास बैठे युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से करीब 1 लाख रुपए कीमत की 10 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। आरोपी नशे का आदी है और जल्दी पैसा कमाने के लिए ड्रग्स सप्लाई भी करता था।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी बांबे इंटरनेशनल स्कूल के पास बिजली के खंभे के नीचे आरोपी संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर उर्फ तगड़ा (23) निवासी ममता कॉलोनी खजराना बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
संयोगितागंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 13 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक संयोगितागंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम कृषि कॉलेज चौराहा के पास डेली कॉलेज रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा, जिस पर टीम को शक हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने इसे जब्त कर आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्ना (33) निवासी बड़ी ग्वालटोली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।
आरोपी से ड्रग्स की खरीदी-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले में बैक ट्रैकिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!