खबर
Top News

क्रिप्टो ट्रेडर को अगवा कर वसूले 5 लाख: दो और आरोपी गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर में घुसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
क्रिप्टो ट्रेडर को अगवा कर वसूले 5 लाख

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक युवक का अपहरण कर उससे पांच लाख रुपए से अधिक की क्रिप्टो करेंसी और मोबाइल लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सागर में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।

मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का है, जहां रहने वाले स्नेह परमार ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके घर पहुंचे थे।

आरोपियों ने घर में घुसकर उसके और उसके पिता के साथ मारपीट की तथा दोनों को जबरन वाहन में बैठाकर लसूड़िया क्षेत्र में ले गए। वहां आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया और कहा कि वे फ्रॉड करते हैं तथा उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

फर्जी कार्रवाई का डर दिखाकर आरोपियों ने युवक के मोबाइल से उसके ट्रेडिंग अकाउंट में मौजूद 5773 यूएसडीटी अपने नियंत्रण वाले खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत करीब 5.12 लाख रुपए बताई गई है।

आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। वारदात के बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही थी, जिसके बाद पीड़ित ने क्राइम ब्रांच की शरण ली। जांच के दौरान पुलिस ने पहले इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इनमें इंदौर निवासी दीपक तिवारी, नीरज तिवारी और अमन लखिया के साथ सागर निवासी नितिन लोधी शामिल था। पुलिस के अनुसार दीपक और नीरज के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विवेचना के दौरान सामने आया कि इस वारदात में सागर के अभिषेक रायकवार और रोहित चडार की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच ने उनके मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सागर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पीड़ित की क्रिप्टो ट्रेडिंग गतिविधियों और उससे होने वाले मुनाफे की जानकारी रखते थे। इसी वजह से उन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

पुलिस का मानना है कि गिरोह ने सुनियोजित तरीके से फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया था।

क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इसी तरह की अन्य वारदातें भी की हैं या नहीं। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 7 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 8 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 8 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 8 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 8 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 9 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 9 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 9 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 9 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 10 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 10 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 10 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 10 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 10 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 10 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!