खबर
Top News

कभी शिवराज के स्वागत में उमड़ती थी भीड़: अब डॉ. मोहन यादव के लिए होड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 4:11 pm
शेयर करें:
कभी शिवराज के स्वागत में उमड़ती थी भीड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में समय के साथ बदलते समीकरणों की झलक सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट पर देखने को मिली। ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक के सिलसिले में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक साथ इंदौर पहुंचे। दोनों नेताओं के स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही।

एक समय था,जब इंदौर आगमन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए नेता और कार्यकर्ता घंटों इंतजार करते थे। उनके स्वागत में फूल-मालाओं और दुपट्टों की होड़ लगी रहती थी।

लेकिन बदले राजनीतिक परिदृश्य में अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत को लेकर भी वैसा ही उत्साह दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत की औपचारिकताओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पहले दुपट्टे और मालाएं पहनाई गईं, जबकि उनके साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराते हुए पूरा दृश्य देखते रहे। बाद में उनका भी स्वागत किया गया।

राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग व्याख्याएं... राजनीतिक गलियारों में इस दृश्य की अलग-अलग व्याख्याएं की जा रही हैं। कुछ लोग इसे सत्ता के केंद्र बदलने के साथ नेताओं की प्राथमिकताओं में आए बदलाव के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे स्वाभाविक राजनीतिक व्यवहार बता रहे हैं।

प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री शक्ति केंद्र... भाजपा के भीतर भी यह चर्चा रही कि प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्तमान शक्ति केंद्र हैं, जबकि केंद्र सरकार और संगठन में प्रभाव रखने वाले शिवराज सिंह चौहान भविष्य की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा और विश्लेषण का विषय... इंदौर की राजनीति लंबे समय से अपने अनोखे राजनीतिक रंग और नेताओं की सक्रियता के लिए जानी जाती रही है। यहां सत्ता के साथ तालमेल बैठाने की कला में माहिर नेताओं की कमी नहीं है।

यही कारण है कि एयरपोर्ट पर स्वागत का यह दृश्य केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक हलकों में चर्चा और विश्लेषण का विषय बन गया।

प्रभाव के अनुसार स्वागत-सत्कार का स्वरूप बदलना असामान्य नहीं... राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि लोकतांत्रिक राजनीति में पद और प्रभाव के अनुसार स्वागत-सत्कार का स्वरूप बदलना असामान्य नहीं है, लेकिन इंदौर जैसे राजनीतिक रूप से सजग शहर में ऐसे दृश्य अक्सर बड़े राजनीतिक संदेश भी छोड़ जाते हैं।

संबंधित समाचार

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

3 minutes ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

24 minutes ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

25 minutes ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

34 minutes ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

44 minutes ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 1 hour ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 1 hour ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 1 hour ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 1 hour ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 1 hour ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 2 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 2 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 2 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 2 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 2 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 2 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 2 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 2 hours ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!