केदारनाथ में भीड़ बेकाबू: लाइन तोड़ने पर लाठीचार्ज; वीआईपी दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं का हंगामा, वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, केदारनाथ।
चारधाम यात्रा के शुभारंभ और कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आस्था के इस महाकुंभ के बीच अब अव्यवस्था और विवाद के दृश्य भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दो वीडियो में दर्शन व्यवस्था को लेकर अफरा-तफरी और तीखी नाराजगी साफ नजर आ रही है।
दर्शन व्यवस्था को लेकर तीखा विवाद और अफरा-तफरी
केदारनाथ मंदिर भारी भीड़ और अव्यवस्था के बीच दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शन व्यवस्था को लेकर तीखा विवाद और अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है।पहले वायरल वीडियो में मंदिर के बाहर की लाइन दिखाई दे रही है, जहां दर्शन कर बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं के बीच कुछ लोग जबरन भीड़ में घुसते नजर आ रहे हैं।
लाठियां चलाकर भीड़ को किया तितर-बितर
सुरक्षा बलों द्वारा बार-बार रोकने के बावजूद लोग नहीं माने, जिसके चलते हालात बिगड़ते दिखे। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख सुरक्षा कर्मियों ने लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
महिला श्रद्धालु का आक्रोश
वहीं, एक अन्य वीडियो में एक महिला श्रद्धालु जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रही है। वह आरोप लगा रही है कि आम श्रद्धालु 15 घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस वीआईपी दर्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
महिला ने लगाया यह आरोप
महिला का कहना है कि लाइन में लगे लोगों के साथ बदसलूकी की जा रही है, जबकि वीआईपी लोगों को आसानी से दर्शन कराए जा रहे हैं। गुस्से में वह प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देती भी दिखाई दे रही है।
मुख्य द्वार के पास बैरिकेड बंद
वीडियो में मंदिर के मुख्य द्वार के पास बैरिकेड बंद नजर आ रहे हैं, जिससे भीड़ का दबाव और बढ़ता दिख रहा है। फिलहाल इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन्हें लेकर श्रद्धालुओं के बीच आक्रोश और चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!