अमानवीयता की हदें पार: महिला का सिर मुंडकर कपड़े फाड़े; पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया, 10 पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
आदिवासी बहुल जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला को अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने पर स्थानीय लोगों ने ऐसी सजा दी, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
पंचायत का फरमान और फिर क्रूरता
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और वह दो बच्चों की मां है। आरोप है कि पति और ससुर द्वारा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई थी।
इस पर गांव के कथित सामाजिक ठेकेदारों ने बैठक बुलाकर महिला को जबरन पति के पास लौटने का फरमान सुनाया।
भीड़ ने दी क्रूर सजा
गांव लौटने के बाद महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। भीड़ ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि सार्वजनिक रूप से उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और सिर के बाल भी मुंडवा दिए।
इतना ही नहीं, सजा के तौर पर महिला के कंधों पर उसके पति को बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
काकनवानी थाना क्षेत्र का मामला
यह सनसनीखेज घटना काकनवानी थाना क्षेत्र के बालवासा गांव की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में अपराध दर्ज किया गया।
10 आरोपियों पर केस, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि घटना 12 अप्रैल की रात की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों और भीड़तंत्र की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!