खबर
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी: म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 3:46 pm
शेयर करें:
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर फ्रॉड की रकम को बैंक खातों में जमा कराकर निकालने और उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का तुकोगंज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट किराए पर देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में इनके मोबाइल में मिले बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खातों और लेनदेन की जांच कर रही है।

टीआई जितेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक 14 अक्टूबर की रात करीब 9:35 बजे तुकोगंज थाना पुलिस एमजी रोड क्षेत्र में गश्त और ड्यूटी पर थी। इसी दौरान टीआई मॉल के सामने दो संदिग्ध युवक बैंक खाते किराए पर देने और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करते मिले।

पुलिस ने दोनों को पकड़कर अलग-अलग पूछताछ की तो बैंक खातों के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी सामने आई। जांच में सामने आया कि खनियाधाना, जिला शिवपुरी निवासी हिमांशु शर्मा (23) अलग-अलग लोगों से बैंक खाते और एटीएम कार्ड किराए पर लेता था।

इसके बाद वह ये खाते इंदौर निवासी आर्यन साहू (19) को आगे किराए पर देता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम जमा कराने, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और तीन एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

मोबाइल में मिले बैंक खाता नंबरों की जांच राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर की गई। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के जबलपुर से जुड़े पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी के सुराग मिले हैं।

जांच में ठगी की रकम करोड़ों रुपए होने की आशंका है। हालाकि मामले में तुकोगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112(2) का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य बैंक खातों, संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी के नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

4 minutes ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

19 minutes ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

27 minutes ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

28 minutes ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

33 minutes ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

36 minutes ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

38 minutes ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

44 minutes ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 1 hour ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

about 1 hour ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

about 1 hour ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 2 hours ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 2 hours ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 2 hours ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 2 hours ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

about 2 hours ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!