सैकड़ों घरों पर संकट: कृष्णबाग में ध्वस्तीकरण की तैयारी; भारी पुलिस बल के साथ पहुंचेगा निगम, सोमवार से होगा बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न्याय नगर के समीप स्थित कृष्णबाग क्षेत्र में सालों से चला आ रहा जमीन का कानूनी विवाद अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर गया है। न्यायालय से विधिक आदेश प्राप्त होने के बाद, नगर निगम और जिला प्रशासन ने यहां बने सैकड़ों मकानों को हटाने का व्यापक मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से आशियाना खड़ा करने वाले सैकड़ों परिवारों पर अब बेघर होने का संकट मंडरा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और गहरा आक्रोश व्याप्त है।
प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे बिना भारी पुलिस सुरक्षा के क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। गौरतलब है कि पिछली बार जब टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी, तो लोगों के तीखे विरोध और हंगामे के कारण अमले को पीछे हटना पड़ा था।
इसी के मद्देनजर जोन-8 की ओर से पुलिस कमिश्नर कार्यालय को पत्र लिखकर विशेष बल और महिला पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। सोमवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध होते ही प्रशासन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा, जिसे इस कार्रवाई की अंतिम चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
विवाद की जड़ें भू-माफियाओं के नोटरी खेल से जुड़ी...उल्लेखनीय है कि विवाद की जड़ें उन भू-माफियाओं के नोटरी खेल से जुड़ी हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से प्लॉट बेचकर मध्यमवर्गीय परिवारों को इस कानूनी दलदल में धकेल दिया। बैंक लोन और जीवनभर की संचित पूंजी लगाकर यहां घर बनाने वाले लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि प्रशासन को मुख्य दोषियों पर शिकंजा कसना चाहिए, जबकि वर्तमान स्थिति में सीधे उनके आशियानों पर गाज गिर रही है।
वर्कशॉप विभाग हाई अलर्ट पर... नगर निगम के वर्कशॉप विभाग को हाई अलर्ट पर रखते हुए आधा दर्जन से अधिक पोकलेन और जेसीबी मशीनों का दस्ता तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी एक सप्ताह के भीतर इस पूरे क्षेत्र में रिमूवल की प्रक्रिया को अंजाम देने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न थानों के बल की तैनाती और अधिकारियों की विशेष ड्यूटी के साथ प्रशासन ने यह संकेत दे दिए हैं कि इस बार विधिक आदेशों का पालन पूरी सक्रियता से किया जाएगा।
कृष्णबाग की गलियों में फिलहाल एक भारी सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन प्रशासनिक हलचल ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिन क्षेत्र के निवासियों के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!