अश्लीलता के आरोपी क्राइम ब्रांच हेड कॉन्स्टेबल को किया डिमोट: वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मामला, पुलिस कमिश्नरेट ने की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूना रिसाला पुलिस लाइन से पिछले दिनों क्राइम ब्रांच में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल दीपक थापा द्वारा अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके चलते आला अधिकारियों ने उसे लाइन अटैच कर दिया था।
वहीं जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए थापा को पदावनत कर कांस्टेबल बना दिया है। इस मामले को सबसे पहले खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित जूना रिसाला पुलिस लाइन के रहवासियों ने एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें थापा अश्लील हरकत करता दिखा था। रहवासियों के मुताबिक करीब एक महीने से थापा अपने घर के बाहर खड़ी महिलाओं और युवतियों की ओर आपत्तिजनक इशारे करता था।
शुरुआत में लोगों ने नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ने पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनचले पुलिसकर्मी दीपक थापा को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया था, जिसके बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए तो डिमोट कर दिया गया।
पहले भी विवादों में रह चुका
सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। दो वर्ष पूर्व शिकायतों पर निलंबित किया गया था। इसके अलावा अवैध गतिविधियों और अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आने की चर्चा रही है। हालांकि इस बार वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया।
पुलिस कमिश्नरेट में आरोप सिद्ध होने पर इससे पहले दो टीआई अजय कुमार वर्मा व रवींद्र गुर्जर को एसआई तथा एएसआई धीरज शर्मा को पदावनत कर हेड कांस्टेबल बनाया जा चुका है। कुछ अन्य पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!