प्रदर्शन पर सख्ती: इस चर्चित पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर; प्रदेश में इस संगठन के खिलाफ पहली कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नीट पेपर लीक के विरोध में ग्वालियर के महाराजवाड़ा पर बिना अनुमति प्रदर्शन करना 'कॉकरोच जनता पार्टी' के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया।
कोतवाली थाना पुलिस ने पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय आदेश की अवहेलना के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस संगठन के खिलाफ दर्ज यह पहला मामला है।
अनुमति निरस्त होने के बावजूद धरने पर बैठे
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को अनिकेत शिवहरे के नेतृत्व में 10 से 15 कार्यकर्ता महाराज बाड़ा पहुंचे और सड़क पर बैठकर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और करीब एक घंटे तक धरना चलता रहा। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति पहले ही एसडीएम द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचे और धरना जारी रखा।
अनुमति पत्र नहीं दिखा सके प्रदर्शनकारी
कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वैध अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वे कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके।
उन्हें यह भी बताया गया कि प्रदर्शन की अनुमति निरस्त की जा चुकी है, इसके बावजूद उन्होंने धरना समाप्त नहीं किया।
इसके बाद पुलिस ने अनिकेत शिवहरे निवासी गाढ़वे की गोठ सहित 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय आदेश की अवहेलना सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस बोली- कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। जब प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त की जा चुकी थी, तब सार्वजनिक प्रदर्शन नियमों के विरुद्ध था। इसी आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्रदर्शनकारियों का पक्ष
वहीं, प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति निरस्त किए जाने की जानकारी नहीं थी।
उनका आरोप है कि प्रशासन ने अंतिम समय में अनुमति रद्द कर दी, जबकि उनके आह्वान पर पहले ही लोग एकत्रित हो चुके थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे नीट पेपर लीक के मुद्दे पर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!