बायपास पर गौवंश तस्करी का खुलासा: 7 मवेशी ठूंसकर ले जाते पकड़े; आरोपी फरार, भीड़ ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए गौवंश की अवैध तस्करी का मामला पकड़ा है। एक आयशर वाहन में मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आक्रोश में आकर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस के अनुसार रालामंडल निवासी हर्षवर्धन सिंह, जो पटेल कॉलेज से जुड़े हैं, ने सूचना दी थी कि एक संदिग्ध आयशर वाहन (MP13ZX8165) में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर बायपास से ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कैलोद करताल फाटा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में कुल 7 मवेशियों को बेहद संकुचित और असुरक्षित स्थिति में ठूंसकर रखा गया था, जिससे उनकी हालत खराब हो रही थी।
पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया।
इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4/9 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!