दंपति ने बचाई चार बच्चों की जान: पुलिस ने किया सम्मानित; जानिये क्या है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के एक दंपति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल बच्चों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है और राज्य सरकार की राहवीर योजना के तहत पुरस्कार के लिए उनका नाम भेजा गया है।
दलौदा के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
दलौदा थाना क्षेत्र के आक्या गांव के पास 8 अप्रैल 2026 की रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार 6 बच्चे और 4 महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
राह चलते दंपति ने दिखाई तत्परता
इसी दौरान वहां से गुजर रहे इंदौर निवासी पंकज सिंह और उनकी पत्नी अंजू सिंह ने बिना समय गंवाए मदद के लिए हाथ बढ़ाया। दोनों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। विशेष रूप से अंजू सिंह ने घायल बच्चों को खुद पुलिस वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे समय पर उपचार मिल सका और उनकी जान बचाई जा सकी।
पुलिस ने किया सम्मान, योजना के लिए नाम प्रस्तावित
दंपति के इस साहसिक और मानवीय कार्य की सराहना करते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक शुभम व्यास ने उन्हें थाना परिसर में बुलाकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही पंकज सिंह और अंजू सिंह का नाम मध्य प्रदेश शासन की “राहवीर योजना” के तहत 25,000 रुपए के पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है।
पुलिस की अपील: आगे आएं, जीवन बचाएं
मध्य प्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की मदद करने में आगे आएं। समय पर अस्पताल पहुंचाने से कई अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!